कौन बनेगा भंडारा नगर परिषद का नगराध्यक्ष?
चौराहों से घरों तक जल रहे अलाव
अनमोल मेश्राम * भंडारा दस्तक न्यूज
भंडारा. जिले में बीते कुछ दिनों से ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है. सुबह और रात के समय ठंडी हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है.
सर्दी से बचाव के लिए शहर के प्रमुख चौराह, गलियों और घरों के सामने अलाव जलते नजर आ रहे है. लोग अलाव के आसपास जुटकर ठंड से राहत पाने की कोशिश कर रहे है.
सुबह-शाम ठिठुरन, जनजीवन पर असर
बढ़ती ठंड के कारण सुबह-सुबह काम पर निकलने वाले नागरिकों, दिहाड़ी मजदूरों और बुजुर्गों को खासा सामना करना पड़ रहा है.
बाजारों में देर से रौनक दिखाई दे रही है, वहीं रात के समय जल्दी सन्नाटा पसर जा रहा है. ठंड से बचने के लिए लोग गरम कपड़े, चाय और अलाव का सहारा ले रहे है.
चौराहों पर अलाव, सामाजिक मेलजोल का केंद्र
शहर के कई चौराह पर अलाव केवल ठंड से बचाव का साधन ही नहीं, बल्कि चर्चा और मेलजोल का केंद्र भी बन गया है. लोग अलाव के पास बैठकर दिनभर की बातें साझा कर रहे है.
ठंड में भी नहीं थमी राजनीति की गर्माहट
जहां एक ओर ठंड ने लोगों को ठिठुरा दिया है, वहीं दूसरी ओर नगर परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म बना हुआ है.
अलाव के आसपास भी चर्चाओं का मुख्य विषय यही है कि भंडारा नगर परिषद का अगला नगराध्यक्ष कौन बनेगा.
नगराध्यक्ष पद को लेकर अटकलें तेज
मतदान के बाद अब सभी की नजरें नतीजों पर टिकी है. अलग-अलग राजनीतिक दल अपने-अपने दावे पेश कर रहे है.
कोई गठबंधन की बात कर रहा है, तो कोई स्पष्ट बहुमत मिलने का भरोसा जता रहा है. ठंड के बीच भी राजनीतिक जोड़-तोड़ और रणनीतियों पर चर्चाएं तेज हो गई है.
नतीजों का इंतजार, सर्दी और सियासत साथ-साथ
भंडारा शहर में इन दिनों सर्दी और सियासत दोनों चरम पर है. एक ओर लोग अलाव का सहारा ले रहे है तो दूसरी ओर हर किसी की जुबान पर यही सवाल है कि नगर परिषद की बागडोर किसके हाथ जाएगी और नगराध्यक्ष कौन बनेगा.
अनमोल गोविंदाजी मेश्राम
मुख्य संपादक
“भंडारा दस्तक न्यूज”
मो. 9890760124
ईमेल आयडी anmolm419@gmail.com






