अनमोल मेश्राम * भंडारा दस्तक न्यूज
भंडारा. मराठी पत्रकार दिवस के अवसर पर जिला सूचना अधिकारी कार्यालय भंडारा में मराठी पत्रकारिता के जनक एवं आद्य पत्रकार बालशास्त्री जांभेकर की प्रतिमा पर पुष्प हार अर्पित कर उन्हें अभिवादन किया गया.
उल्लेखनीय है कि 6 जनवरी 1832 को बालशास्त्री जांभेकर ने महाराष्ट्र का पहला मराठी समाचार पत्र ‘दर्पण’ प्रारंभ किया था. इसी ऐतिहासिक स्मृति के तहत प्रतिवर्ष 6 जनवरी को पूरे महाराष्ट्र में मराठी पत्रकार दिवस मनाया जाता है.
इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी शैलजा वाघ-दांदले के साथ कार्यालय के कर्मचारियों ने बालशास्त्री जांभेकर की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर उनको नमन किया.
कार्यक्रम में जिला सूचना कार्यालय के विजय जाधव, बंडूसिंग राठोड, सुनील फुलसुंगे, घनश्याम सपाटे तथा रेखा निनावे उपस्थित थी.
अनमोल गोविंदाजी मेश्राम
मुख्य संपादक
“भंडारा दस्तक न्यूज”
मो. 9890760124
ईमेल आयडी anmolm419@gmail.com






