स्वच्छ शहर की मांग
अनमोल मेश्राम * भंडारा दस्तक न्यूज
भंडारा. शुक्रवार 30 जनवरी 2026 को नंदगोपाल फाउंडेशन, भंडारा की ओर से भंडारा शहर को स्वच्छ, सुंदर, हरित बनाने, प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने तथा डीजे की अत्यधिक ध्वनि पर नियंत्रण सहित कुल 10 प्रमुख समस्याओं को लेकर नवनिर्वाचित नगराध्यक्ष मधुरा मदनकर को ज्ञापन सौंपा गया.
ज्ञापन के माध्यम से शहर में घन कचरा प्रबंधन, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन, सीवरेज एवं सांडपाणी व्यवस्था, सड़क सफाई, आवारा पशुओं की रोकथाम, उद्यान एवं खेल मैदानों का विकास, सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्था सहित अन्य नागरिक समस्याओं के समाधान की मांग की गई.
इस अवसर पर नंदगोपाल फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. यशवंत लांजेवार, सहयोगी भोजराज गौतम, दिनेश हर्डे, हेमराज ठाकरे, माधव वडनेरकर, अनोद साठवणे, राजेश मदामे, सुंदरलाल मेघवानी, ओमप्रकाश लांजेवार, समीर नवाज, रुद्राक्ष गौतम, रविशंकर साकोरे, मनीषा भांडारकर, पूजा पाटील, कोमल दुबे, वैशाली रामटेके सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
फाउंडेशन ने नगर प्रशासन से मांग की कि शहर की स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता देकर ठोस कार्रवाई की जाए, ताकि भंडारा को एक स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल शहर बनाया जा सके.
समाचार, विज्ञापन के लिए संपर्क करें…
अनमोल गोविंदाजी मेश्राम
मुख्य संपादक
“भंडारा दस्तक न्यूज”
मो. 9890760124
ईमेल आयडी anmolm419@gmail.com





