भंडारा जिले में 15 जनवरी से 7 फरवरी 2026 तक चलेगा विशेष अभियान
अनमोल मेश्राम * भंडारा दस्तक न्यूज
भंडारा. महाराष्ट्र शासन के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग द्वारा सिकलसेल एनीमिया रोग की अधिकता वाले राज्य के 21 जिलों में अरुणोदय सिकलसेल एनीमिया विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान में भंडारा जिले को भी शामिल किया गया है. जिला स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से भंडारा जिले में यह अभियान 15 जनवरी से 7 फरवरी 2026 की अवधि में प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा.
फीत काटकर, दीप प्रज्वलन व किताब का अनावरण
अभियान का जिला स्तरीय उद्घाटन पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर के हाथों फीत काटकर, दीप प्रज्वलन तथा जानकारी किताब के अनावरण के साथ उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ.
उद्घाटन समारोह में जिलाधिकारी सावन कुमार, पुलिस अधीक्षक नुरुल हसन, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिलिंद सोमकुंवर, जिला शल्य चिकित्सक डॉ. संदीप गजभिये, अतिरिक्त जिला शल्य चिकित्सक डॉ. अतुल टेंभुर्णे, जिला सूचना अधिकारी शैलजा वाघ, जिला विस्तार व माध्यम अधिकारी अनिल बनकर, जिला कार्यक्रम व्यवस्थापक डॉ. अजिंक्य आंबाडकर, कार्यक्रम समन्वयक रोहिणी पवार सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे.
सिकलसेल एनीमिया पर नियंत्रण के लिए जांच व जनजागरूकता जरूरी– डॉ. पंकज भोयर
इस अवसर पर पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सिकलसेल एनीमिया एक गंभीर आनुवंशिक रोग है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी कुछ समुदायों में पाया जाता है. विशेष रूप से विदर्भ क्षेत्र में इस रोग का प्रमाण अधिक है. रोग के नियंत्रण तथा भविष्य में इसके समूल उच्चाटन के लिए जन जागरूकता और समय पर जांच अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने प्रशासन से अभियान की प्रभावी अंमलबजावणी करने तथा नागरिकों से स्वयं और अपने परिवार के सभी सदस्यों की जांच कर इस अभियान में सक्रिय सहभाग दर्ज करने की अपील की.
सिकलसेल रोगियों व वाहकों को कार्ड वितरित
कार्यक्रम में नर्सिंग स्कूल की छात्राएं, स्वास्थ्य कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे.

इस दौरान उपस्थित सिकलसेल रोगियों एवं वाहकों को सिकलसेल कार्ड का वितरण भी किया गया.
कार्यक्रम का प्रास्ताविक जिला स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा किया गया, जबकि संचालन एवं आभार डॉ. श्रीकांत आंबेकर (साथरोग शास्त्रज्ञ) ने माना.
समाचार, विज्ञापन के लिए संपर्क करें…
अनमोल गोविंदाजी मेश्राम
मुख्य संपादक
“भंडारा दस्तक न्यूज”
मो. 9890760124
ईमेल आयडी anmolm419@gmail.com

