सुबह से शाम तक चला पतंगबाजी का दौर
बच्चों से बुजुर्गों तक ने लिया पर्व का आनंद
अनमोल मेश्राम * भंडारा दस्तक न्यूज
भंडारा. बुधवार 14 जनवरी को मकरसंक्रांति के पावन अवसर पर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से भर गया. हर तरफ “वो काट… इसको काट”की आवाजें गूंजती रहीं. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने पूरे उत्साह के साथ पतंगबाजी का आनंद लिया.
कहीं खुले मैदानों में तो कहीं घरों की छतों पर लोगों ने परिवार और मित्रों के साथ पतंग उड़ाई. युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला, वहीं छोटे बच्चे भी अपने बड़ों के साथ पतंगबाजी में जुटे रहे.
मकरसंक्रांति के इस पर्व पर पूरे दिन उत्सव का माहौल बना रहा. तिलगुल बांटने और शुभकामनाएं देने के साथ-साथ पतंगबाजी ने पर्व की खुशियों को दोगुना कर दिया. शाम ढलने तक आसमान में उड़ती पतंगें और लोगों की उमंग इस त्योहार की रौनक को दर्शाती रहीं.
अनमोल गोविंदाजी मेश्राम
मुख्य संपादक
“भंडारा दस्तक न्यूज”
मो. 9890760124
ईमेल आयडी anmolm419@gmail.com






