स्वीकृत सदस्यों में चैतन्य उमालकर, सचिन कुंभलकर, एड. कैलास भूरे व विनयमोहन पशिने का चयन
अनमोल मेश्राम * भंडारा दस्तक न्यूज
भंडारा. भंडारा नगर परिषद में शुक्रवार 16 जनवरी को संपन्न उपाध्यक्ष पद की चुनाव प्रक्रिया में नगरसेविका एवं भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की शहर अध्यक्ष चंद्रकला भोपे का निर्विरोध चयन किया गया. उनके चयन से भाजपा खेमे में उत्साह का माहौल देखा गया.
इसी के साथ भंडारा नगर परिषद के भाजपा गटनेता आशीष गोंडाने द्वारा भारतीय जनता पार्टी की ओर से स्वीकृत सदस्य के रूप में चैतन्य उमालकर, सचिन कुंभलकर और एड. कैलास भूरे का निर्विरोध चयन किया गया. वहीं शिवसेना गट की ओर से एड. विनयमोहन पशिने की स्वीकृत सदस्य के रूप में नियुक्ति की गई.
चुनाव प्रक्रिया के दौरान नगराध्यक्ष मधुरा मदनकर तथा मुख्याधिकारी जूम्मा प्यारेवाले उपस्थित थे. इस अवसर पर नगर परिषद परिसर में बड़ी संख्या में नागरिक व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही.
विजय की घोषणा के बाद भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक में पटाखे फोड़कर तथा गुलाल उड़ाकर खुशी जताई. बाद में विश्राम भवन में विधायक डॉ. परिणय फुके ने भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन कर उन्हें शुभकामनाएं दीं.
समाचार, विज्ञापन के लिए संपर्क करें…
अनमोल गोविंदाजी मेश्राम
मुख्य संपादक
“भंडारा दस्तक न्यूज”
मो. 9890760124
ईमेल आयडी anmolm419@gmail.com






