एनएच-53 पर डिवाइडर से टकराई गाड़ी
चालक के खिलाफ मामला दर्ज
अनमोल मेश्राम * भंडारा दस्तक न्यूज
भंडारा. भंडारा–नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-53) पर सोमवार 19 जनवरी 2026 को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें बोलेरो पिकअप वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से 19 महिलाएं घायल हो गई.
यह घटना थाना क्षेत्र के अंतर्गत पेट्रोल पंप के पास, भंडारा से नागपुर जाने वाले मार्ग पर लगभग 4 किमी. उत्तर दिशा में सुबह करीब 10.15 बजे घटी.
प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलेरो पिकअप वाहन (क्र. एमएच 40/डीसी 1981) का चालक मोहदुरा निवासी राहुल प्रकाश लिचडे (28) ने वाहन को तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए सड़क किनारे बने डिवाइडर को टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में वाहन में सवार कुल 19 महिलाएं घायल हो गई.
इस मामले में गोपेवाड़ा निवासी अनिता इंदेश्वर धोतरे (40) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत और घायलों के चिकित्सकीय परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
दुर्घटना में घायल महिलाओं में गोपेवाड़ा निवासी 16 महिलाएं तथा शाहपुर निवासी 3 महिलाएं शामिल है. सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इस प्रकरण में मामला दर्ज करने की कार्रवाई पुलिस नायक शिंगाडे द्वारा की गई है, जबकि जांच की जिम्मेदारी पुलिस हवलदार शिंगाडे को सौंपी गई है. पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है.
समाचार, विज्ञापन के लिए संपर्क करें…
अनमोल गोविंदाजी मेश्राम
मुख्य संपादक
“भंडारा दस्तक न्यूज”
मो. 9890760124
ईमेल आयडी anmolm419@gmail.com






