अनमोल मेश्राम * भंडारा दस्तक न्यूज
भंडारा. नगर परिषद द्वारा 100 दिवसीय विशेष कार्ययोजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है. इस कार्ययोजना के अंतर्गत शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने को प्राथमिकता दी गई है. इससे पूर्व खात रोड पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी.
नगर परिषद द्वारा दुकानदारों से समय-समय पर स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने का आग्रह किया गया, लेकिन अतिक्रमण न हटाए जाने के कारण प्रशासन को सख्त कदम उठाने पड़े.
सोमवार 19 जनवरी 2026 को नगर परिषद एवं पुलिस प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शहर की मुख्य बाजारपेठ और यातायात में बाधा बन रहे मार्गों पर 60 से 70 अतिक्रमण धारकों के अतिक्रमण बुलडोजर चलाकर हटाए. यह कार्रवाई गांधी चौक से पोस्ट ऑफिस चौक, बस स्टैंड होते हुए त्रिमूर्ति चौक तक की गई.
इस अभियान के दौरान सड़कों पर दुकानों के सामने बने बांस के कच्चे ढांचे, टीन के शेड और सीमेंट के रपटों पर कार्रवाई की गई.
नगर परिषद ने स्पष्ट किया है कि शहर में आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. दुकानदारों से अपील की गई है कि वे सार्वजनिक सड़कों पर दोबारा अतिक्रमण न करें.
यह पूरी कार्रवाई मुख्याधिकारी जुम्मा प्यारेवाले के मार्गदर्शन में संपन्न हुई. अभियान में पवन कनोजे, संकेत कोचे, मिथुन मेश्राम, सनी सोनेकर, पवन मोगरे, अंकुश हुमणे, आकाश मेश्राम, सागर रगड़े, अरविंद गणवीर, चार फायरमैन, चांताराम तिबोडे सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे.
समाचार, विज्ञापन के लिए संपर्क करें…
अनमोल गोविंदाजी मेश्राम
मुख्य संपादक
“भंडारा दस्तक न्यूज”
मो. 9890760124
ईमेल आयडी anmolm419@gmail.com






