शिव मंदिर में मूर्ति तोड़फोड़ के विरोध में 24 घंटे का अल्टीमेटम
कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी
अनमोल मेश्राम * भंडारा दस्तक न्यूज
भंडारा. पवनी तहसील के भावड गांव स्थित शिव मंदिर में महादेव की मूर्ति को तीसरी बार तोड़े जाने की घटना अत्यंत निंदनीय है और यह हिंदू समाज की आस्था पर सीधा हमला है.
इस तरह की घटनाएं किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी, ऐसा कड़ा संदेश विधायक नरेंद्र भोंडेकर ने दिया है.
दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन

विधायक नरेंद्र भोंडेकर ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि रविवार सुबह 10 बजे तक दोषियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो अड्याल पुलिस स्टेशन पर तीव्र आंदोलन किया जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने 24 घंटे का अल्टीमेटम भी दिया है.
घटना के बाद भावड पहुंचे विधायक, रस्ता रोको आंदोलन

शिव मंदिर में तोड़फोड़ की जानकारी मिलते ही विधायक नरेंद्र भोंडेकर भावड गांव पहुंचे. उनके पहुंचते ही बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए और स्वयंस्फूर्त रूप से रास्ता रोको आंदोलन किया गया. इससे पूरे क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया.
भव्य मोर्चे की चेतावनी
विभिन्न नेताओं द्वारा तीव्र भावनाएं व्यक्त किए जाने के बाद विधायक भोंडेकर ने स्पष्ट किया कि यदि आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो रविवार सुबह 10 बजे भावड से अड्याल पुलिस स्टेशन तक भव्य मोर्चा निकाला जाएगा.
कई पदाधिकारी और नेता रहे उपस्थित
इस अवसर पर शिवसेना लोकसभा संपर्क प्रमुख संजय कुंभलकर, उपजिल्हा प्रमुख सुरेश धुर्वे, पवनी तालुका प्रमुख प्रशांत भूते, किशोर पंचभाई, आशीष माटे, राजेंद्र ब्राह्मणकर, उपसभापती प्रमोद मेन्ढे, जितेश लिचड़े, नेताजी नागरिकर, नाना उपरीकर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे.
समाचार, विज्ञापन के लिए संपर्क करें…
अनमोल गोविंदाजी मेश्राम
मुख्य संपादक
“भंडारा दस्तक न्यूज”
मो. 9890760124
ईमेल आयडी anmolm419@gmail.com






