उम्मीदवारों की बढ़ी धड़कनें, समर्थकों में उत्सुकता चरम पर
अनमोल मेश्राम * भंडारा दस्तक न्यूज
भंडारा. नगर परिषद चुनाव के मतदान के बाद अब सभी की निगाहें मतगणना पर टिक गई है. जैसे-जैसे चुनाव परिणाम घोषित होने का समय नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे उम्मीदवारों की धड़कनें तेज होती जा रही है. शहर के हर वार्ड में चुनावी चर्चा जोरों पर है और राजनीतिक गलियारों में कयासों का दौर जारी है.
मतगणना को लेकर प्रशासन की तैयारी पूरी
चुनाव आयोग व जिला प्रशासन द्वारा मतगणना प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है.
मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है. पुलिस बंदोबस्त के चलते किसी भी तरह की अव्यवस्था को रोकने के पुख्ता प्रबंध किए गए है.
उम्मीदवारों में जीत की उम्मीद, हार का डर
चुनाव मैदान में उतरे सभी उम्मीदवार अपनी-अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे है, वहीं हार की आशंका भी उन्हें बेचैन कर रही है.
कई उम्मीदवारों ने अपने समर्थकों के साथ बैठक कर रणनीति बनाई है, जबकि कुछ ने मतगणना स्थल के आसपास नजर बनाए रखी है.
समर्थकों में उत्साह, जश्न की तैयारी
चुनावी नतीजों को लेकर समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. कई जगहों पर जीत की उम्मीद में ढोल-नगाड़े और मिठाइयों की तैयारी शुरू हो चुकी है, वहीं विरोधी खेमों में भी पल-पल की अपडेट पर नजर रखी जा रही है.
शहर के विकास पर टिकी निगाहें
नगर परिषद चुनाव के परिणाम से शहर की आगामी विकास दिशा तय होगी. नागरिकों को उम्मीद है कि नई नगर परिषद जनसमस्याओं जैसे स्वच्छता, पानी, सड़क, शिक्षा और रोजगार पर विशेष ध्यान देगी. ऐसे में यह चुनाव केवल जीत-हार तक सीमित न होकर शहर के भविष्य से जुड़ा माना जा रहा है.
अब बस नतीजों का इंतजार
चुनावी शोर-शराबे के बाद अब पूरा शहर मतगणना के दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. जल्द ही यह साफ हो जाएगा कि जनता ने किसे अपनी सेवा का मौका दिया और किसे विपक्ष की भूमिका निभानी होगी.
अनमोल गोविंदाजी मेश्राम
मुख्य संपादक
“भंडारा दस्तक न्यूज”
मो. 9890760124
ईमेल आयडी bhandaradastak@gmail.com






