जिला नियोजन समिति की समीक्षा बैठक संपन्न
अनमोल मेश्राम * भंडारा दस्तक न्यूज
भंडारा. जिला नियोजन समिति के माध्यम से जिले के विकास के लिए उपलब्ध कराए गए निधि का सभी विभागों द्वारा सुनियोजित और समयबद्ध उपयोग किया जाए.
वर्ष 2026–27 में प्राप्त होने वाले निधि का सही योजना के साथ निर्धारित समय में खर्च करने के निर्देश पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने जिला नियोजन समिति की समीक्षा बैठक में दिए.
बैठक में जिप. अध्यक्ष कविता उइके, सांसद डॉ. प्रशांत पडोले, विधायकव्दय नाना पटोले, राजू कारेमोरे, परिणय फुके, जिलाधिकारी सावन कुमार, पुलिस अधीक्षक नुरुल हसन तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी मिलिंद कुमार सालवे उपस्थित थे.
बैठक में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने, जल स्रोतों की स्वच्छता, नाग नदी प्रदूषण पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने, वैनगंगा–नलगंगा परियोजना के तहत जलापूर्ति योजना, किसानों के लिए पगडंडी सड़कों के कार्यों को गति देने जैसे विषयों पर चर्चा हुई.
रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत कार्य शीघ्र शुरू करने हेतु आवश्यक प्रशासकीय स्वीकृति देने के निर्देश भी दिए गए.
पालकमंत्री डॉ. भोयर ने जिला ग्रंथालय का निरीक्षण कर विद्यार्थियों के लिए बेहतर अध्ययन वातावरण, सुविधाएं और संदर्भ साहित्य उपलब्ध कराने पर जोर दिया.
ग्रंथालय के नवीनीकरण हेतु 50 लाख रुपये के निधि से रंग रोगन, स्वच्छता और बैठने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए.
इसके साथ ही पर्यटन जागरूकता, शासकीय स्कूलों को मॉडल स्कूल बनाने तथा जिन विभागों द्वारा निधि खर्च संभव न हो, उनके लिए पुनर्विनियोजन करने के आदेश भी दिए गए. बैठक की शुरुआत में महा-ई-पार प्रणाली और ‘भंडारा सेवा संवाद’ व्हाट्सएप चैटबोट का शुभारंभ किया गया.
समाचार, विज्ञापन के लिए संपर्क करें…
अनमोल गोविंदाजी मेश्राम
मुख्य संपादक
“भंडारा दस्तक न्यूज”
मो. 9890760124
ईमेल आयडी anmolm419@gmail.com






