जिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन
कांग्रेस ने कि मांग
अनमोल मेश्राम * भंडारा दस्तक न्यूज
भंडारा. जिले में अचानक बंद की गई धान खरीदी को तत्काल शुरू करने तथा किसानों के बकाया भुगतान और घोषित बोनस को शीघ्र देने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया. जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन पंचभाई ने कहा कि भंडारा जिला धान उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है और यहां हजारों किसान अपनी आजीविका के लिए धान खेती पर निर्भर है.
मार्केटिंग फेडरेशन के माध्यम से जिले के विभिन्न खरीदी केंद्रों पर 22 नवंबर से धान खरीदी शुरू की गई थी, लेकिन बिना स्पष्ट कारण बताए अचानक खरीदी बंद कर दी गई. इससे जिले के हजारों किसान गंभीर संकट में फंस गए है.
किसानों को अभी तक पिछले सीजन की धान की राशि समय पर नहीं मिली है. वहीं नए सीजन के लिए खेती की तैयारी, बीज, खाद, कीटनाशक, घरेलू खर्च और बैंक ऋण की अदायगी के कारण किसानों पर भारी आर्थिक दबाव बढ़ गया है.
विधानसभा चुनाव से पहले किसानों को बोनस देने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे धान उत्पादक किसानों में तीव्र नाराजगी व्याप्त है.
कांग्रेस ने शासन से मांग की है कि बंद पड़ी धान खरीदी को तत्काल शुरू किया जाए, किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र अदा किए जाएं तथा घोषित धान बोनस तुरंत दिया जाए. मांगें पूरी नहीं होने पर कांग्रेस की ओर से तीव्र आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी गई है.
ज्ञापन सौंपते समय जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन पंचभाई, महिला जिला अध्यक्ष जयश्री बोरकर, जय डोंगरे, भंडारा तालुका अध्यक्ष प्यारेलाल वाघमारे, मोहाडी तालुका अध्यक्ष राजेश हटवार, शहर अध्यक्ष धनराज साठवणे, नगरसेवक गजानन बादशाह, रिजवान काजी, गजानन झंझाड, नरेंद्र साकुरे, मनोज बागडे, जीवन कावले, तुलसीराम बिलवणे, हंसराज गजभिये, भजनलाल चौरे, भगवान राऊत, पृथ्वी तांडेकर, रूपचंद नागपुरे, फारुख शेख सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.
समाचार, विज्ञापन के लिए संपर्क करें…
अनमोल गोविंदाजी मेश्राम
मुख्य संपादक
“भंडारा दस्तक न्यूज”
मो. 9890760124
ईमेल आयडी anmolm419@gmail.com






