नगर परिषद भंडारा की सत्ता किसके हाथ
अनमोल मेश्राम * भंडारा दस्तक न्यूज
भंडारा. नगर परिषद भंडारा चुनाव को लेकर शहर में सियासी हलचल अपने चरम पर है. 2 दिसंबर से ईवीएम मशीनों में बंद उम्मीदवारों का भाग्य 21 दिसंबर को खुलेगा.
मतगणना के साथ ही यह तय हो जाएगा कि नगर परिषद भंडारा की सत्ता किस दल और किस गठबंधन के हाथ में जाएगी.
लगभग सभी प्रमुख राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे है और कह रहे है कि इस बार गुलाल हमारा ही उड़ेगा.
किसी के चेहरे पर मुस्कान, तो किसी के हिस्से मायूसी
मतगणना के दिन परिणाम सामने आते ही कई उम्मीदवारों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ने की संभावना है, वहीं कुछ को हार का सामना करना पड़ेगा.
जीत की खबर आते ही समर्थकों द्वारा गुलाल उड़ाया जाएगा, ढोल-नगाड़ों की थाप पर जश्न मनाया जाएगा और नाच-गाना होगा, जबकि हारने वाले खेमे में सन्नाटा और निराशा देखने को मिलेगी.
जश्न और नारों से गूंजेगा शहर
परिणामों के साथ ही शहर के चौक-चौराहों पर घोषणाबाजी, विजय रैलियां और समर्थकों की भीड़ उमड़ने की पूरी संभावना है. अपने-अपने दल की जीत का दावा करने वाले कार्यकर्ता सुबह से ही मतगणना केंद्र के आसपास जुटेंगे.
पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त
किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ा सुरक्षा बंदोबस्त किया गया है. मतगणना केंद्रों के साथ-साथ संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी रखेगी.
सत्ता का फैसला 21 को
कई दिनों से चल रही राजनीतिक अटकलों पर 21 दिसंबर को पूर्ण विराम लग जाएगा. इसी दिन साफ हो जाएगा कि नगर परिषद भंडारा की सत्ता किसके हाथ में जाएगी और कौन सा दल या गठबंधन शहर की बागडोर संभालेगा.
भंडारा की निगाहें परिणामों पर टिकीं
पूरे शहर की नजरें मतगणना पर टिकी है. नागरिक यह जानने को उत्सुक है कि आने वाले समय में भंडारा के विकास की दिशा तय करने वाला नेतृत्व कौन होगा. 21 दिसंबर का दिन भंडारा की राजनीति में एक नया अध्याय लिखने वाला साबित होगा.
अनमोल गोविंदाजी मेश्राम
मुख्य संपादक
“भंडारा दस्तक न्यूज”
मो. 9890760124
ईमेल आयडी anmolm419@gmail.com






