अनमोल मेश्राम * भंडारा दस्तक न्यूज
भंडारा. नगर परिषद भंडारा चुनाव के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी ने भंडारा नगर परिषद पर स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता स्थापित कर ली है.
35 सदस्यीय नगर परिषद में भाजपा के 23 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है, जिससे पार्टी को मजबूत जनादेश मिला है.
अन्य दलों की स्थिति
चुनावी परिणामों के अनुसार शिंदे गुट की शिवसेना 5 सीटें, कांग्रेस 4 सीटें, राकां (अजित पवार गुट) 3 सीटें इस प्रकार भाजपा ने अन्य सभी दलों को पीछे छोड़ते हुए नगर परिषद में निर्णायक बढ़त हासिल की है.
जिले की नगर परिषदों की स्थिति
भंडारा जिले की विभिन्न नगर परिषदों में सत्ता का समीकरण इस प्रकार भंडारा नगर परिषद भाजपा, तुमसर नगर परिषद निर्दलीय (राका अजित पवार गुट), पवनी नगर परिषद राष्ट्रवादी कांग्रेस, साकोली नगर परिषद भाजपा इन परिणामों से जिले में भाजपा की राजनीतिक स्थिति और अधिक मजबूत हुई है.
नगराध्यक्ष पद पर भाजपा की मधुरा मदनकर की बड़ी जीत
भंडारा नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए हुए सीधे मुकाबले में भाजपा की उम्मीदवार मधुरा मदनकर ने शानदार जीत हासिल की. उन्हें कुल 18,727 वोट प्राप्त हुए.
अन्य उम्मीदवारों को मिले वोट
नगराध्यक्ष पद के चुनाव में अन्य प्रमुख उम्मीदवारों को कांग्रेस जयश्री बोरकर 14,679 वोट, शिंदे गुट की शिवसेना अश्विनी भोंडेकर 13,103 वोट, अजित पवार (राकां) सुषमा साखरकर 4,390 वोट मिले. 4,108 वोटों से निर्णायक विजय भाजपा की मधुरा मदनकर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस की जयश्री बोरकर को 4,108 वोटों के अंतर से पराजित कर नगराध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया. इस जीत को भाजपा के लिए बड़ी राजनीतिक उपलब्धि माना जा रहा है.
सभी 17 प्रभागों के विजयी नगरसेवक
भंडारा नगर परिषद चुनाव के परिणाम घोषित हो चुके है. 17 प्रभागों से कुल नगरसेवकों का चुनाव हुआ, जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने सबसे अधिक सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं कांग्रेस, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को भी अलग-अलग प्रभागों में सफलता मिली है. प्रभाग क्रमांक 1 – कमल साठवने (कांग्रेस), भाग्यश्री कलंबे (भाजपा), प्रभाग क्रमांक 2 – कुलप्रीत चड्ढा (भाजपा), चंद्रकला भोपे (भाजपा), प्रभाग क्रमांक 3 – शिवशंकर आजबले (भाजपा), रिता शैलेश मेश्राम (भाजपा), प्रभाग क्रमांक 4 – गजानन बादशाह (कांग्रेस), प्रिया खरोले (भाजपा), प्रभाग क्रमांक 5 – आशा ऊइके (भाजपा), निमिष डोकरीमारे (भाजपा), प्रभाग क्रमांक 6 – नितीन गायधने (भाजपा), वैशाली ब्राह्मणकर (भाजपा), आशा नेवारे (भाजपा), प्रभाग क्रमांक 7 – लक्ष्मी अभय भागवत (शिवसेना), राजू रामचंद्र धुर्वे (शिवसेना), प्रभाग क्रमांक 8 – ऋतुजा विवेक पड़ोले (कांग्रेस), विनोद चवरे (कांग्रेस), प्रभाग क्रमांक 9 – पूजा संजय कुंभलकर (शिवसेना), सचिन घनमारे (भाजपा), प्रभाग क्रमांक 10 – राजू व्यास (भाजपा), प्रिती ब्राह्मणकर (भाजपा), प्रभाग क्रमांक 11 – शुभांगी सोनू खोब्रागड़े (राष्ट्रवादी कांग्रेस), आशु गोंडाने (भाजपा), प्रभाग क्रमांक 12 – मंगेश वंजारी (भाजपा), गाढ़वे (भाजपा), प्रभाग क्रमांक 13 – हाजी मुश्ताक ‘बल्ली’(भाजपा), उमा घोघरे (शिवसेना), प्रभाग क्रमांक 14 – अल्फी अमीर शेख (भाजपा), हाजी अख्तरी बेगम (राष्ट्रवादी कांग्रेस), प्रभाग क्रमांक 15 – उषा नंदनवार (शिवसेना) हरिश्चंद्र मडावी (भाजपा), प्रभाग क्रमांक 16 – ललित जांभुलकर (भाजपा), सुनीता कृष्णा ऊपरीकर (राष्ट्रवादी कांग्रेस), प्रभाग क्रमांक 17 – भगवान बावनकर (भाजपा), ज्योती हरीश मोगरे (भाजपा) का समावेश है.
कार्यकर्ताओं में उत्साह, शहर में जश्न
चुनाव परिणाम घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया. शहर में जगह-जगह जश्न मनाया गया, मिठाइयां बांटी गई और विजयी उम्मीदवारों को बधाइयां दी गई.
विकास को मिलेगी नई दिशा- डा. फुके
भाजपा नेता, विधायक डा. परिणय फुके का कहना है कि जनता ने विकास, पारदर्शिता और मजबूत नेतृत्व पर भरोसा जताया है. आने वाले समय में भंडारा शहर के विकास को नई गति देने का संकल्प दोहराया गया है.
अनमोल गोविंदाजी मेश्राम
मुख्य संपादक
“भंडारा दस्तक न्यूज”
मो. 9890760124
ईमेल आयडी anmolm419@gmail.com






