क्रेन ऑपरेटर की 70 फीट ऊंचाई से गिरकर मौत
अनमोल मेश्राम * भंडारा दस्तक न्यूज
भंडारा. वरठी क्षेत्र स्थित सनफ्लैग स्टील कंपनी में शनिवार, 17 जनवरी को एक दर्दनाक हादसा हुआ. कंपनी में कार्यरत क्रेन ऑपरेटर पाचगांव निवासी मारोती भिवगड़े (44) काम के दौरान लगभग 70 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गए. इस हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आई.
अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
घटना के तुरंत बाद साथी कर्मचारियों ने मारोती भिवगड़े को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.
कंपनी परिसर में फैला था तनाव
हादसे की खबर फैलते ही कंपनी परिसर में कामगारों में तनाव का माहौल बन गया था. स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बंदोबस्त लगाया गया था.
पुलिस जांच जारी
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. हादसा कैसे हुआ, सुरक्षा मानकों का पालन हुआ या नहीं, इन सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है.
समाचार, विज्ञापन के लिए संपर्क करें…
अनमोल गोविंदाजी मेश्राम
मुख्य संपादक
“भंडारा दस्तक न्यूज”
मो. 9890760124
ईमेल आयडी anmolm419@gmail.com






