कारधा पुलिस थाना की कार्रवाई
अनमोल मेश्राम * भंडारा दस्तक न्यूज
भंडारा. 09 जनवरी 2026 को पुलिस शिकायतकर्ता द्वारा पुलिस स्टाफ के साथ की गई कार्रवाई में गौहत्या के एक गंभीर मामले का खुलासा हुआ है.
नेहरू वार्ड, कारधा में की गई गौहत्या
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने नेहरू वार्ड कारधा में आर्थिक लाभ के उद्देश्य से गोमांस बिक्री हेतु गौहत्या की. कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक सफेद रंग की कटी हुई गाय बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 हजार रुपये बताई गई है.
आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज
इस मामले में शिकायतकर्ता के लिखित रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध में मामला दर्ज किया गया है.
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नूरुल हसन, अपर पुलिस अधीक्षक निलेश मोरे तथा पुलिस निरीक्षक सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में की गई.
कार्रवाई में परिवीक्षा पुलिस उपनिरीक्षक सावंत, पुलिस शिपाई बुधे और पुलिस स्टाफ कारधा ने हिस्सा लिया. आगे की जांच पुलिस थाना कारधा के अधिकारी कर रहे है.
अनमोल गोविंदाजी मेश्राम
मुख्य संपादक
“भंडारा दस्तक न्यूज”
मो. 9890760124
ईमेल आयडी anmolm419@gmail.com






