विधायक डॉ. परिणय फुके ने परिषद में उठाया सवाल
अनमोल मेश्राम * भंडारा दस्तक न्यूज
भंडारा. शहर के लिए 58 करोड़ रुपये खर्च कर मंजूर की गई बढ़ी हुई जलापूर्ति योजना पिछले छह वर्षों से कछुआ गति से चल रही है.
इसके चलते भंडारा शहर में जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गई है. कुछ क्षेत्रों में नागरिकों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है, तो कई क्षेत्रों में नलों से हो रही भारी नासाड़ी ने चिंता बढ़ा दी है.
इस गंभीर मुद्दे पर विधान परिषद में विधायक डॉ. परिणय फुके ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए योजना के कार्यों में तेजी लाने की मांग की.
10,570 नलधारक आज भी अशुद्ध और अपर्याप्त पानी से त्रस्त
औचित्य के मुद्दे पर बोलते हुए विधायक फुके ने कहा कि भंडारा शहर की जलापूर्ति समस्या दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है.
शहर के 10,570 नलधारक आज भी अपर्याप्त और अशुद्ध पानी मिलने से परेशान है. शहर की कई पुरानी और जर्जर पाइप लाइन नालों के भीतर से गुजरती है, जिसके कारण बार-बार दूषित पानी की आपूर्ति होती है और नागरिकों के स्वास्थ्य को गंभीर खतरा उत्पन्न होता है.
58 करोड़ की योजना 6 वर्षों से अधूरी
शहर के लिए स्वीकृत 58 करोड़ रुपये की बढ़ी हुई जलापूर्ति योजना को डेढ़ वर्ष में पूर्ण होना था, लेकिन प्रशासन की उदासीनता के चलते यह काम अब तक अधूरा पड़ा है.
नलों पर टोटियां न होने से हजारों लीटर पानी बेकार बह रहा है, जबकि दूसरी ओर आम नागरिक पानी की एक-एक बूंद के लिए संघर्ष कर रहे है.
काम को युद्धस्तर पर पूरा करने की मांग
बढ़ी हुई जलापूर्ति योजना का रुका हुआ कार्य युद्धस्तर पर पूरा किया जाए, भंडारा शहर में स्वच्छ एवं पर्याप्त पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए ऐसी अपील विधायक डॉ. फुके ने परिषद के सभापति से कि है.
शहरवासियों की बढ़ती परेशानियों को देखते हुए इस मुद्दे पर त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है.
अनमोल गोविंदाजी मेश्राम
मुख्य संपादक
“भंडारा दस्तक न्यूज”
मो. 9890760124
ईमेल आयडी bhandaradastak@gmail.com






