सरकार तत्काल सहायता घोषित करे- नाना पटोले
किसान गहरे आर्थिक संकट में
अनमोल मेश्राम * भंडारा दस्तक न्यूज
भंडारा. धान उत्पादन के लिए प्रसिद्ध भंडारा जिले में इस वर्ष प्राकृतिक आपदा ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी है.
अगस्त महीने में हुई अतिवृष्टि और बाढ़ के कारण जिले के अनेक गांवों में खेतों में खड़ी फसलें बह गईं, जबकि नर्सरी और रोपण भी पूरी तरह नष्ट हो गया.
किसानों को दोबारा खेती तैयार कर देर से पेराई एवं रोपाई करनी पड़ी, जिससे उत्पादन में भारी गिरावट और खर्च में भारी बढ़ोतरी हुई. वर्तमान में किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे है.
बेमौसम बारिश से दोबारा नुकसान, धान सहित अन्य फसलें चौपट
इसी बीच 26 अक्टूबर 2025 से शुरू हुई बेमौसम बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर फिर पानी फेर दिया. कटाई के लिए तैयार खड़ा धान खेतों में ही गिरकर सड़ने लगा है.
केवल धान ही नहीं, बल्कि सोयाबीन, कपास, सब्जी आदि फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है. किसानों के सामने दो वक्त की रोटी जुटाने का संकट खड़ा हो गया है.
मुख्यमंत्री को सौंपा गया ज्ञापन, हेक्टेयर पर 1 लाख रु. सहायता की मांग
इस गंभीर परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नाना पटोले ने भंडारा जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को ज्ञापन सौंपा.
ज्ञापन में भंडारा जिले को गीला घोषित कर किसानों को प्रति हेक्टेयर 1 लाख रु. की त्वरित आर्थिक सहायता देने की मांग की गई है. साथ ही जिले के लिए विशेष आर्थिक पैकेज घोषित करने की भी मांग की गई है.
कांग्रेस नेताओं ने जताई चिंता, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित
इस अवसर पर नाना पटोले के साथ सांसद डॉ. प्रशांत पडोले, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिस अहमद, जिला अध्यक्ष मोहन पंचभाई, प्रदेश सचिव जिया पटेल, जिप. अध्यक्ष कविता उके, शीतल राऊत, जय डोंगरे, जयश्री बोरकर, अमर रगड़े, प्रेम वणवे, प्यारेलाल वाघमारे, मनीषा निंबार्ते, अभिजीत वंजारी, रिजवान काज़ी, दिलीप मासुरकर, धनराज साठवणे, शंकर राऊत, सुरेश मेश्राम, विजय शहारे, कान्हा बावनकर, शंकर तेलमासरे, धर्मेंद्र नंदरधने, हेमंत बडवाईक, पवन वंजारी, विनीत देशपांडे, इमरान पटेल एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.
अनमोल गोविंदाजी मेश्राम
मुख्य संपादक
“भंडारा दस्तक न्यूज”
मो. 9890760124
ईमेल आयडी bhandaradastak@gmail.com





