जनसमस्याओं के त्वरित निपटारे के निर्देश
अनमोल मेश्राम * भंडारा दस्तक न्यूज
भंडारा. जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित लोकशाही दिन के अवसर पर जिलाधिकारी सावन कुमार ने नागरिकों की विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना.
इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए थे. जिलाधिकारी ने प्रत्येक शिकायतकर्ता के साथ व्यक्तिगत रूप से संवाद किया और संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए.
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी नागरिक को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने दें और उनके मामलों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए.
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रशासन का उद्देश्य जनता को पारदर्शी, त्वरित और जवाबदेह शासन देना है. समस्याओं के निपटान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
उन्होंने उपस्थित नागरिकों को भरोसा दिलाया कि शासन उनके साथ है और उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा.
लोकशाही दिन के माध्यम से नागरिकों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित कर समस्याओं के समाधान की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है.
अनमोल गोविंदाजी मेश्राम
मुख्य संपादक
“भंडारा दस्तक न्यूज”
मो. 9890760124
ईमेल आयडी bhandaradastak@gmail.com






