30 नवंबर 2025 तक कराएं पंजीकरण
आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचे किसान
अनमोल मेश्राम * भंडारा दस्तक न्यूज
भंडारा. खरीफ विपणन हंगाम 2025-26 के अंतर्गत सरकार की न्यूनतम समर्थन मूल्य खरीद योजना के तहत धान खरीदी के लिए BeAM पोर्टल पर ऑनलाइन किसान पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है.
पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है. निर्धारित अवधि में किसानों को अनिवार्य रूप से पंजीकरण करना होगा.
धान उत्पादक किसानों को पंजीकरण के दौरान प्रत्यक्ष उपस्थित रहकर लाइव फोटो अपलोड करना आवश्यक है. इसके साथ ही निम्न दस्तावेज लेकर नजदीकी तहसील स्तर पर स्थित पणन महासंघ के “A” व “B” वर्ग की सदस्य संस्थाओं के धान खरीद केंद्र पर जाकर पंजीकरण करना है.
शुरू मौसम का पिकपेरा वाला सातबारा उतारा, नमुना 8A, अद्यावत बैंक पासबुक/रद्द चेक, आधार कार्ड, अद्यावत मोबाइल नंबर आवश्यक है.
अधिकारियों ने किसानों से अपील की है कि वे समय पर पंजीकरण पूर्ण कर सरकार की न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना का लाभ उठाएं. यह आवाहन जिलाधिकारी सावन कुमार तथा प्र. जिला पणन अधिकारी एस. बी. चंद्रे द्वारा किया गया है.
अनमोल गोविंदाजी मेश्राम
मुख्य संपादक
“भंडारा दस्तक न्यूज”
मो. 9890760124
ईमेल आयडी bhandaradastak@gmail.com






