क्षति का लिया जायज़ा
शीघ्र पंचनामा पूरा करने के निर्देश
अनमोल मेश्राम * भंडारा दस्तक न्यूज
भंडारा. जिले में पिछले कुछ दिनों से हो रही बेमौसम बारिश के कारण किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है.
इसी संदर्भ में 30 अक्टूबर 2025 को भंडारा जिलाधिकारी सावन कुमार ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर परिस्थितियों का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया.
उन्होंने खेतों में जाकर खरीफ सीजन की सोयाबीन, धान, सब्जी आदि फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया और किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को समझा.
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित कृषी विभाग व राजस्व विभाग के अधिकारियों को तात्कालिक पंचनामा कार्रवाई पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए, ताकि किसानों को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके.
उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रशासन किसान-हित को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है और नुकसान का आकलन पारदर्शी व जलद गति से किया जाएगा.
उन्होंने प्रभावित किसानों को धीरज देते हुए कहा कि शासन द्वारा उपलब्ध सभी योजनाओं व मदद का लाभ पीड़ित किसानों को समय पर पहुंचाया जाएगा.
उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि बारिश का प्रभाव जारी रहने की स्थिति में हालात पर लगातार नजर रखी जाएगी और अतिरिक्त उपाय योजना भी की जाएगी.
किसानों ने जिल्हाधिकारी की इस तत्परता और संवेदनशीलता का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि प्रशासन के इस शीघ्र हस्तक्षेप से उन्हें जल्द राहत मिलेगी.
अनमोल गोविंदाजी मेश्राम
मुख्य संपादक
“भंडारा दस्तक न्यूज”
मो. 9890760124
ईमेल आयडी bhandaradastak@gmail.com





