दीपावली मिलन समारोह
जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक चरण वाघमारे के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थामा पार्टी का दामन
नप. चुनावों में मजबूती से उतरने का संकल्प
अनमोल मेश्राम * भंडारा दस्तक न्यूज
भंडारा. राष्ट्रवादी कांग्रेस शरदचंद्र पवार गुट के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चरण वाघमारे के नेतृत्व में दिनांक 2 नवंबर 2025 को संताजी मंगल कार्यालय में भव्य पक्ष प्रवेश व दीपावली मिलन समारोह संपन्न हुआ.
इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर आगामी नगर परिषद चुनाव में मजबूती से उतरने का ऐलान किया. कार्यक्रम में नगर परिषद के इच्छुक उम्मीदवार भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.
अध्यक्षता पूर्व विधायक चरण वाघमारे ने की. मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरचिटणीस इंजी. विजय मेश्राम, प्रदेश चिटणीस हीरालाल नागपुरे, ओबीसी सेल प्रदेश सहसचिव विजय नवखरे, महिला जिलाध्यक्ष राणी ढेंगे, जिला पदाधिकारी अनिल जिभकाटे, मेहताबसिंह ठाकुर, प्रसिद्धि प्रमुख हरिश्चंद्र बंधाटे, सोशल मीडिया प्रमुख बालचंद बोंद्रे उपस्थित थे.
इसके साथ ही तुमसर तहसील अध्यक्ष राजेंद्र तुरकर, तुमसर शहर अध्यक्ष हेमराज नागफासे, भंडारा तालुका अध्यक्ष दुलीराम देशमुख, लाखनी तालुका अध्यक्ष संजय खंडाईत, लाखांदूर तालुका अध्यक्ष रत्नाकर थाटकर सहित जिला व तालुका पदाधिकारी, महिला पदाधिकारी, सेल एवं फ्रंट के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.
संचालन नियोजन प्रमुख बालचंद पाटिल ने किया. हेतु शहर अध्यक्ष मधुकर चौधरी के नेतृत्व में अजय मेश्राम, चंद्रशेखर भिवगडे, नितेश मारवाडे, शरीफ खान, मधुकर भोपे, मोतीलाल येरणे, शामराव साठवणे, इंद्रजीत येरणे, हरिश्चंद्र धकाते, बाला वाडीभस्मे, गितेश ठोंबरे, राकेश शामकुवर, डॉ. घनश्याम मडावी, राजा खान, टोनल भिवगडे, करुणा राऊत सहित पदाधिकारियों ने सहयोग किया.
युवतियों का बड़ा प्रवेश
युवती जिलाध्यक्ष नीलिमा रामटेके के नेतृत्व में कई युवतियों ने जिलाध्यक्ष चरण वाघमारे के हाथों पार्टी प्रवेश किया. इनमें देविका अर्जुन बरवैय्या युवती शहर अध्यक्ष, नेहा जियालाल बरवैया युवती शहर उपाध्यक्ष, प्रेशिका वासुदेव दूधबरैया युवती शहर उपाध्यक्ष, ईशा सुरेश बर्वे युवती शहर उपाध्यक्ष, रागिनी प्रभु बरवैया युवती शहर सचिव, लीनता सचिन शामकुवर शहर सरचिटणीस, कोमल वंजारी शहर सरचिटणीस,
विभिन्न वार्डों से सैकड़ों समर्थकों का प्रवेश
शहर में करुणा राऊत के मार्गदर्शन में वार्ड क्रमांक 3 से 25 समर्थक, मीनाताई पौनिकर के नेतृत्व में 50–60 समर्थक, शाहिना खान–पाठक के 10 समर्थक, शब्बीर (वार्ड 13) के 25 कार्यकर्ता, हेमलता भोंगाडे (वार्ड 7) के 35 कार्यकर्ता, रिजवान (वार्ड 13) के 15 समर्थक, चंद्रशेखर भिवगडे के 5 समर्थक, शहजादा (वार्ड 14) के 5 समर्थक, तथा मुन्ना भोंगाडे (वार्ड 1) के 10 समर्थकों ने भी पार्टी प्रवेश किया.
सभी नवप्रवेशित कार्यकर्ताओं ने आगामी नगर परिषद चुनाव में पूरी ताकत से चुनाव लड़ने और पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया.
अनमोल गोविंदाजी मेश्राम
मुख्य संपादक
“भंडारा दस्तक न्यूज”
मो. 9890760124
ईमेल आयडी bhandaradastak@gmail.com






