नए चेहरे भी मैदान में
टिकट पाने के लिए मची रस्साकशी
पार्टी नेतृत्व की बढी सिरदर्दी
अनमोल मेश्राम * भंडारा दस्तक न्यूज
भंडारा. नगर परिषद चुनाव की घोषणा होते ही जिले में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. नगराध्यक्ष पद का आरक्षण तय होते ही दावेदारों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है.
हर राजनीतिक दल में टिकट पाने की होड़ मच गई है. पुराने अनुभवी नेताओं के साथ नए चेहरे भी मैदान में उतरने को तैयार है. टिकट न मिलने वाले नेताओं की नाराजगी और उनके अगले कदमों से पार्टी नेतृत्व की मुश्किलें बढ़ने वाली है.
इस बार भंडारा नगर परिषद के 17 प्रभागों में चुनाव होने जा रहे है, जिनमें 35 नगरसेवक और एक नगराध्यक्ष जनता द्वारा चुने जाएंगे.
आरक्षण के अनुसार नगराध्यक्ष पद महिलाओं के लिए सुरक्षित किया गया है. ऐसे में कई महिला इच्छुकों ने पिछले कुछ महीनों से जनसंपर्क, सामाजिक कार्यक्रमों और होर्डिंग्स के माध्यम से अपनी दावेदारी मजबूत करने में जुटी है.
टिकट वितरण को लेकर हर पार्टी में पेच की स्थिति बनी हुई है. एक ही सीट के लिए दो से तीन दावेदार सामने आ रहे है, जिससे पार्टी नेताओं की परीक्षा होने वाली है.
टिकट से वंचित उम्मीदवार निर्दलीय चुनाव लड़ सकते है या अन्य दलों से गठजोड़ कर सकते है, ऐसी संभावना जताई जा रही है.
वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि “जनता का समर्थन जितना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है पार्टी में एकता बनाए रखना. नए और पुराने चेहरों के बीच संतुलन ही सफलता की कुंजी साबित होगा.”
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पार्टियां किसे मौका देती है और नाराज नेताओं को कैसे साधती है. इसी पर भंडारा नगर परिषद चुनाव का भविष्य निर्भर करेगा.
अनमोल गोविंदाजी मेश्राम
मुख्य संपादक
“भंडारा दस्तक न्यूज”
मो. 9890760124
ईमेल आयडी bhandaradastak@gmail.com






