कार्यकर्ता दीपावली स्नेह मिलन समारोह में भाजपा नेताओं का हुंकार
नगर पालिकाओं में भाजपा की सत्ता लाने का संकल्प
अनमोल मेश्राम * भंडारा दस्तक न्यूज
भंडारा. भंडारा जिला भाजपा की ओर से आयोजित कार्यकर्ता दीपावली स्नेहमिलन कार्यक्रम में राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, गृह राज्य मंत्री तथा भंडारा जिले के पालक मंत्री पंकज भोयर एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. परिणय फुके की प्रमुख उपस्थिति में यह कार्यक्रम बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ. इस अवसर पर हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.
मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद देश और राज्य में विकास की गंगा बह रही है. यदि भंडारा जिले की चार नगरपालिकाओं में भाजपा को विजय मिलती है, तो केंद्र और राज्य सरकार के माध्यम से इन चारों नगरपालिकाओं का सर्वांगीण विकास किया जाएगा. उन्होंने कहा कि भंडारा जिले के विकास के लिए भाजपा के अलावा कोई विकल्प नहीं है.
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि आगामी नगरपालिकाओं के चुनाव में भाजपा की सत्ता लाने के लिए पूरी ताकत से मैदान में उतरे. बावनकुले ने कहा, “एक गलत बटन दबाने से पूरे जिले का विकास रुक सकता है.”
इस अवसर पर डॉ. परिणय फुके ने नगर पालिका प्रशासन के कार्यकाल में हुए 20 करोड़ रुपये के टेंडर घोटाले का पर्दाफाश किया.
उन्होंने बताया कि इस मामले में राज्य के मुख्यमंत्री और राजस्व मंत्री के पास शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसके बाद संबंधित निविदाएं रद्द कर दी गईं. फुके ने चेतावनी दी कि आगे से प्रशासकीय अधिकारियों की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
कार्यक्रम में कई विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं ने भाजपा में प्रवेश किया. नेताओं ने उनका स्वागत करते हुए आगामी कार्य के लिए शुभकामनाएं दी.
कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थितियों में पूर्व विधायक सुधाकर कोहले, पूर्व सांसद मधुकर कुकडे, पूर्व सांसद सुनील मेंढे, भाजपा जिलाध्यक्ष आशु गोंडाणे, भंडारा जिल्हा दूध संघ अध्यक्ष विलास काटेखाये, पूर्व विधायक डॉ. हेमकृष्ण कापगते, भंडारा जिला सहकारी बैंक उपाध्यक्ष प्रदीप पडोले, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवराम गिऱ्हिपुंजे, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश बालबुधे, कृउबा समिती सभापती विवेक नखाते, उल्हास फडके, भाऊराव तुमसरे, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सचिन बोपचे, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष माहेश्वरी नेवारे, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश वासनिक, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष अशोक उईके, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अविनाश ब्राम्हणकर, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष डिम्मु शेख, जिला महामंत्री मयूर बिसेन, कल्याणी निखारे, भगवान चांदेवार, विनोद ठाकरे, जॅकी रावलानी, विनोद बांते, भगवान बावणकर, गज्जू यादव, भंडारा ग्रामीण तहसील अध्यक्ष संदीप मेश्राम सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे.
अनमोल गोविंदाजी मेश्राम
मुख्य संपादक
“भंडारा दस्तक न्यूज”
मो. 9890760124
ईमेल आयडी bhandaradastak@gmail.com





