अनमोल मेश्राम * भंडारा दस्तक न्यूज
भंडारा. क्रांतिसूर्य महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर शिवसेना भंडारा शहर की ओर से उनके प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर अभिवादन किया गया.
इस मौके पर शिवसैनिकों ने महात्मा फुले के सामाजिक समता, शिक्षा के प्रसार और शोषित-पीड़ित वर्ग के उत्थान हेतु किए गए कार्यों को याद करते हुए उन्हें प्रेरणास्रोत बताया. उन्होंने कहा कि महात्मा फुले के विचार आज भी समाज को सही दिशा देने वाले है.
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित शिवसैनिकों ने उनके विचारों को समाज में व्यापक रूप से प्रसारित करने तथा अन्याय, अंधविश्वास और भेदभाव के खिलाफ संघर्ष करने का संकल्प लिया. साथ ही समानता और मानवता के संदेश को आगे बढ़ाने का भी आह्वान किया गया.
इस अवसर पर सुरेश धुर्वे, बाबू बागड़े, रोशन काटेखाये, संजय कुंभलकर, मनोज बोरकर, कैलाश तांडेकर, नितीन धकाते, बंटी मिश्रा, विजय उके, निखिल उपरीकर, रमेश बनकर, मनोज बर्वे सहित शिवसेना के पदाधिकारी व शिवसैनिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे.
अनमोल गोविंदाजी मेश्राम
मुख्य संपादक
“भंडारा दस्तक न्यूज”
मो. 9890760124ईमेल आयडी anmolm419@gmail.com





