अनमोल मेश्राम * भंडारा दस्तक न्यूज
भंडारा. आधुनिक भारत के प्रथम समाज सुधारक एवं स्त्री शिक्षा के प्रणेता क्रांतिसूर्य महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी भंडारा शहर द्वारा प्रभाग क्रमांक 6, गांधी चौक में अभिवादन किया गया.
इस अवसर पर महात्मा फुले के विचारों को स्मरण करते हुए उन्हें कोटि-कोटि नमन किया गया. समाज में शिक्षा का प्रकाश फैलाने, स्त्री शिक्षा की अलख जगाने तथा समानता, सत्य और न्याय का मार्ग दिखाने में उनके योगदान को याद किया गया.
उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि महात्मा फुले के आदर्श आज भी समाज को दिशा देने वाले है और उनके विचार नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है.
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष आशू गोंडाने, नगराध्यक्ष मधुरा मदनकर, उपाध्यक्ष चंद्रकला भोपे, भाजपा शहर अध्यक्ष सचिन कुंभलकर सहित नगर परिषद के नगरसेवक, नगरसेविकाएं, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और प्रभाग के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.
इस दौरान सभी ने संकल्प लिया कि महात्मा ज्योतिबा फुले के आदर्शों पर चलकर समाज को अधिक समतामूलक और जागरूक बनाया जाएगा.
अनमोल गोविंदाजी मेश्राम
मुख्य संपादक
“भंडारा दस्तक न्यूज”
मो. 9890760124
ईमेल आयडी anmolm419@gmail.com






