अनमोल मेश्राम * भंडारा दस्तक न्यूज
भंडारा. वॉइस ऑफ मीडिया अंतरराष्ट्रीय पत्रकार संगठन के तत्वावधान में भंडारा जिले के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक तथा सोशल मीडिया (यूट्यूब) पत्रकारों की महत्वपूर्ण बैठक 11 अप्रैल को शासकीय विश्रामगृह, भंडारा में उत्साहपूर्वक संपन्न हुई.
बैठक की अध्यक्षता संगठन के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शशिकांत भोयर ने की. प्रमुख मार्गदर्शक के रूप में काशीनाथ ढोमणे, प्रो. राहुल डोंगरे, विशाल रणदिवे एवं अनिल कारेमोरे ने पत्रकारों को मार्गदर्शन किया.
इस अवसर पर जिलेभर से बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे और संगठन के कार्यों में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया. बैठक में भंडारा जिले के लिए नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया तथा तहसील एवं शहर स्तर पर भी कार्यकारिणी गठित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया.
बैठक के दौरान पत्रकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई. पत्रकारों के बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षा, पत्रकारों के लिए पेंशन योजना, बस पास सुविधा तथा आवास योजना जैसे विषयों पर सकारात्मक भूमिका रखी गई. साथ ही पत्रकारों पर होने वाले अन्याय के खिलाफ संगठित होकर संघर्ष करने का संकल्प व्यक्त किया गया.
जिलाध्यक्ष शशिकांत भोयर ने अपने मार्गदर्शन में कहा कि वॉइस ऑफ मीडिया संगठन पत्रकारों के अधिकार और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है तथा जिले में संगठन को और मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.
बैठक का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ. इस दौरान भविष्य में पत्रकारों के हित में विभिन्न उपक्रम चलाने का भी संकल्प लिया गया.
बैठक में रोशन खोब्रागड़े, दिलीप रेहपाडे, धर्मेंद्र भुते, मदन कमाने, अमृतलाल चरडे, विकास नंदरधने, संतोष शेंडे, विलास केजरकर, अनमोल मेश्राम, उमेश जांगड़े, दिलीप बनसोड, एड. राहुल बोंबर्डे, मुकेश कुमार मेश्राम, मनोज चीचगरे, राकेश शामकुवर, सुधीर गोमासे, हंसराज रामटेके, कमलेश मेश्राम, प्रचीन वलथरे, अनिल रणदिवे सहित जिले के अनेक पत्रकार उपस्थित थे.
अनमोल गोविंदाजी मेश्राम
मुख्य संपादक
“भंडारा दस्तक न्यूज”
मो. 9890760124
ईमेल आयडी anmolm419@gmail.com






