भक्तिमय माहौल में उमड़ी रिकॉर्ड भीड़
तहसील प्रतिनिधि * भंडारा दस्तक न्यूज
लाखनी. मुरमाडी (सावरी) में हनुमान जन्मोत्सव का पांचवां वर्ष बड़े ही धूमधाम और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया.
2 अप्रैल को आयोजित इस भव्य आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद का लाभ उठाया, वहीं “खाटू-श्याम अखंड ज्योत दर्शन”इस वर्ष का मुख्य आकर्षण रहा. पूरे क्षेत्र में “जय श्री राम” और “जय हनुमान”के जयघोष से वातावरण गूंज उठा.
इस वर्ष के उत्सव में “खाटू-श्याम अखंड ज्योत दर्शन”ने विशेष रूप से श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया. तहसील कार्यालय चौक में प्रज्वलित इस पवित्र ज्योति के दर्शन के लिए शाम 7 बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गई थी.
रात्रि में आयोजित भक्ति संध्या कार्यक्रम में “सावरीया म्यूजिकल ग्रुप” के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी. सुप्रसिद्ध भजन गायक दुर्गेश मुले महाराज और भजन गायिका सोनल मुले ने अपने भजनों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया. हनुमानजी के पराक्रम पर आधारित भजनों को श्रोताओं ने खूब सराहा.
शाम 6.30 बजे से शुरू हुआ विशाल महाप्रसाद देर रात तक चलता रहा. मुरमाडी, लाखनी और सावरी के व्यापारी मित्र परिवार द्वारा पूरे आयोजन का सुव्यवस्थित प्रबंधन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने परिवार सहित प्रसाद ग्रहण किया.
तहसील कार्यालय चौक और समर्थ नगर बसस्थानक क्षेत्र में हुए इस भव्य आयोजन ने पूरे जिले में विशेष चर्चा बटोरी है. सफलता के लिए जय हनुमान आयोजन समिति और व्यापारी मित्र परिवार के सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया.
इस आयोजन में डॉ. मनीषा निर्बाते, शेषराव वंजारी, आकाश कोरे, अशोक चोले, देवेन बगमार, बालू बावनकुले, शंकर हटवार सहित सेवन स्टार क्रिकेट और लूडो किंग क्लब के कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा. अंत में आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया.
अनमोल गोविंदाजी मेश्राम
मुख्य संपादक
“भंडारा दस्तक न्यूज”
मो. 9890760124
ईमेल आयडी anmolm419@gmail.com





