न्यायिक हिरासत में भेजा गया
तहसील प्रतिनिधि * भंडारा दस्तक न्यूज
लाखनी. लाखनी थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालयीन हिरासत में भेज दिया है. इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिसंबर 2025 में दोपहर करीब 2 बजे पीड़ित बालिका आरोपी के घर सब्जी मांगने गई थी.
इसी दौरान आरोपी रतनलाल उर्फ जागेश्वर सुरचंद कुलमते (50), निवासी गांधीनगर, कनेरी/दगड़ी, तहसील लाखनी, जिला भंडारा ने बालिका के नाबालिग होने की जानकारी होने के बावजूद उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए.
आरोपी ने घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी. घटना के बाद पीड़िता चार माह की गर्भवती हो गई.
फरियादी की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर लाखनी पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 236/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 64(1), 65(1), 351(3) तथा पोक्सो अधिनियम 2012 की धारा 4 और 6 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया.
मामले की गंभीरता को देखते हुए लाखनी पुलिस ने शीघ्र विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की. पुलिस ने आरोपी रतनलाल उर्फ जागेश्वर सुरचंद कुलमते को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया. रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भंडारा भेज दिया गया.
मामले की जांच पुलिस अधीक्षक नूरुल हसन, अपर पुलिस अधीक्षक निलेश मोरे तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी शिवम विसापुरे के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक सुभाष बारसे, पुलिस हवलदार अमितेश वडेटवार तथा पुलिस सिपाही प्रशांत धकाते द्वारा की जा रही है.
अनमोल गोविंदाजी मेश्राम
मुख्य संपादक
“भंडारा दस्तक न्यूज”
मो. 9890760124
ईमेल आयडी anmolm419@gmail.com






