मतगणना से पहले ही चर्चाओं का दौर तेज
अनमोल मेश्राम * भंडारा दस्तक न्यूज
भंडारा. नगर परिषद चुनाव का माहौल अब चरम पर पहुंच चुका है. मतदान संपन्न होने के बाद से ही नागरिक चुनाव परिणामों का अंदाजा लगाने में जुट गई है.
चौराह, चाय की दुकान, बाजार और सोशल मीडिया पर उम्मीदवारों की संभावित जीत-हार को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है. हर वर्ग के लोगों में परिणाम को लेकर उत्सुकता और रोमांच देखते ही बनता है.
किसका पलड़ा भारी? चर्चाओं में बढ़ी हलचल
शहर में जहां-तहां लोगों के छोटे–छोटे समूह बनाकर अलग-अलग प्रभागों की स्थिति का विश्लेषण कर रहे है. किस उम्मीदवार को कितना समर्थन मिला, किस प्रभाग में मुकाबला कड़ा रहा और किस पार्टी की लहर दिखी इन सवालों पर नागरिक अपने–अपने अनुमान लगा रहे है. कई लोग मतदान प्रतिशत और बूथ-वार स्थिति के आधार पर भी पूर्वानुमान व्यक्त कर रहे है.
स्थानीय मुद्दों का असर भी चर्चा में
चुनाव के दौरान उठाए गए मुद्दे जैसे सड़क, पानी, स्वच्छता, विकास की योजनाएं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों का पिछले कार्यकाल का प्रदर्शन भी जनता की चर्चा का मुख्य हिस्सा बने हुए है.
कई नागरिकों का मानना है कि इस बार परिणामों में स्थानीय मुद्दों और युवा मतदाताओं की भूमिका अहम साबित हो सकती है.
उत्सुकता में बढ़ोतरी, मतगणना दिवस का इंतज़ार
मतगणना की तारीख नजदीक आने के साथ ही नागरिकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है. कई लोग अपनी-अपनी पसंद के उम्मीदवार की जीत के दावे कर रहे है तो कुछ लोग परिणामों में कड़े मुकाबले का अनुमान लगा रहे है. राजनीतिक विश्लेषकों और स्थानीय नेताओं के बयानों ने भी चर्चाओं में और गर्मी ला दी है.
नागरिकों का कहना है कि चुनाव परिणाम से शहर के विकास का भविष्य तय होगा. इसलिए हर किसी की निगाह अब 21 दिसंबर मतगणना दिवस पर टिकी हुई है, जब सारे अनुमान और चर्चाओं का सच सामने आएगा.
अनमोल गोविंदाजी मेश्राम
मुख्य संपादक
“भंडारा दस्तक न्यूज”
मो. 9890760124
ईमेल आयडी bhandaradastak@gmail.com






