स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई और रोजगार को लेकर क्या उठेंगे भंडारा की समस्याओं पर सवाल?
अनमोल मेश्राम * भंडारा दस्तक न्यूज
भंडारा. स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और सिंचाई जैसी बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे भंडारा जिला वासियों की निगाहें विधानसभा शीत सत्र पर टिकी हुई है.
नागरिकों का कहना है कि इन गंभीर मुद्दों के समाधान के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आगे आकर सरकार के समक्ष ठोस पहल करनी चाहिए. ऐसे में यह सवाल जोर पकड़ रहा है कि क्या जनप्रतिनिधि इस शीत सत्र में जिले के मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे?
बुनियादी सुविधाओं पर होना चाहिए जोर
जिले के नागरिकों का मानना है कि स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, शिक्षा व्यवस्था में सुधार, सिंचाई परियोजनाओं की मंजूरी तथा रोजगार के अवसर बढ़ाने जैसे बुनियादी सवालों पर इस शीत सत्र में प्रभावी चर्चा होनी चाहिए.
लोगों ने स्पष्ट कहा कि विकास की दिशा में वास्तविक प्रगति तभी संभव है जब इन विषयों को प्राथमिकता दी जाए.
स्थानीय जनप्रतिनिधियों से है बड़ी उम्मीद
नागरिकों का यह भी कहना है कि वर्षों से जिला स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई और रोजगार के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है. इसलिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों को चाहिए कि वे इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए सरकार के समक्ष ठोस उपाय योजनाओं की मांग रखें. जिले के सर्वांगीण विकास के लिए यह आवश्यक है कि इन मुद्दों पर शीत सत्र में प्रामाणिक और प्रभावी चर्चा हो.
भंडारा के लोगों की उम्मीद है कि इस बार शीत सत्र केवल औपचारिकता न रहकर समस्याओं के समाधान का मार्ग निकाला जाए.
अनमोल गोविंदाजी मेश्राम
मुख्य संपादक
“भंडारा दस्तक न्यूज”
मो. 9890760124
ईमेल आयडी bhandaradastak@gmail.com

