जनहित के मुद्दे ही मेरी प्राथमिकता
अनमोल मेश्राम * भंडारा दस्तक न्यूज
भंडारा. नगर परिषद चुनाव के मद्देनजर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की नगराध्यक्ष पद की उम्मीदवार जयश्री रवींद्र बोरकर ने अपने विस्तृत विकास एजेंडे की घोषणा करते हुए कहा कि शहर की बुनियादी समस्याओं के समाधान के बिना भंडारा का समग्र विकास संभव नहीं है.
जनसंपर्क अभियान के दौरान जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि उनकी कार्ययोजना में कई महत्वपूर्ण और जनहित से जुड़े मुद्दों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है.
उन्होंने कहा कि सड़कों का व्यापक सुधार एवं पेयजल आपूर्ति की स्थायी व्यवस्था, सांडपानी (ड्रेनेज) व्यवस्थापन को मजबूत बनाना, जरूरतमंद परिवारों के लिए घरकुल योजना का प्रभावी क्रियान्वयन, गरीब एवं वंचित नागरिकों को पट्टे वितरण, सभी प्रमुख चौकों पर आधुनिक ट्रैफिक सिग्नल की स्थापना, फेरीवालों और फुटपाथ विक्रेताओं के लिए सुव्यवस्थित पुनर्वसन व्यवस्था, शिक्षा, संस्कृति और मार्गदर्शन केंद्र की स्थापना ये सभी उनके कार्ययोजना के प्रमुख बिंदु होंगे.
जयश्री बोरकर ने कहा कि शहर के विकास के लिए आवश्यक है कि सभी वर्गों तक शासन की योजनाएं पहुंचे और नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं समय पर उपलब्ध हो.
उन्होंने भरोसा जताया कि कांग्रेस पार्टी के मार्गदर्शन में भंडारा शहर को आधुनिक और नागरिक-केन्द्रित सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा.
स्थानीय नागरिकों और महिला समूहों ने भी उनकी कार्ययोजना का समर्थन करते हुए उम्मीद जताई कि बोरकर के नेतृत्व में शहर को नई दिशा मिलेगी.
अनमोल गोविंदाजी मेश्राम
मुख्य संपादक
“भंडारा दस्तक न्यूज”
मो. 9890760124
ईमेल आयडी bhandaradastak@gmail.com






