भंडारा में आयोजित विशाल महारैली में कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर
अनमोल मेश्राम * भंडारा दस्तक न्यूज
भंडारा. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) द्वारा नगराध्यक्ष पद की उम्मीदवार सुषमा सुनील साखरकर और नगरसेवक पद के सभी उम्मीदवारों के प्रचार हेतु आयोजित भव्य सभा में प्रसिद्ध सिने तारिका ईशा कोप्पिकर की विशेष उपस्थिति रही.
उनकी मौजूदगी से कार्यक्रम का आकर्षण और भी बढ़ गया तथा बड़ी संख्या में नागरिक और कार्यकर्ता स्थल पर उमड़ पड़े.
इस विशाल महारैली में एनसीपी के सभी उम्मीदवारों के साथ-साथ असंख्य कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक शामिल हुए. पूरे कार्यक्रम में जोश, उत्साह और जनसमर्थन का शानदार माहौल देखने को मिला.
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि
रैली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और अनेक पदाधिकारियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बना दिया. मुख्य उपस्थित अतिथियों में शामिल थे.
जिलाध्यक्ष नाना पंचबुद्धे, विधायक राजु कारेमोरे, प्रदेश महासचिव धनंजय दलाल, पूर्व नगराध्यक्ष महेंद्र गडकरी, परवेज पटेल, योगेश हेडाऊ, डॉ. जगदीश निंबार्ते, महिला जिलाध्यक्ष सरिता मदनकर, जिप. उपाध्यक्ष एकनाथ फेंडर, डॉ. रविंद्र वानखेड़े, डॉ. श्रीकांत वैरागडे, सुनील साखरकर, नरेंद्र झंझाड, नागेश भगत, शहर अध्यक्ष हेमंत महाकालकर, आरजू मेश्राम, राजपूत, रजनीश बंसोड़, हितेश सेलोकर, राजू पटेल, लोकेश खोब्रागडे, अमर उजवणे, कीर्ती गणवीर, रत्नमाला चेटुले, मनीष वासनिक, प्रभाकर बोदेले, विकेश मेश्राम, जवाहर निर्वाण उपस्थित थे.
कार्यक्रम बना जनसमर्थन का केंद्रबिंदु
मंच पर व्यक्त विचारों और संदेशों ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया. अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर की मौजूदगी से सभा में विशेष उत्साह देखने को मिला और कार्यक्रम नागरिकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा.
अनमोल गोविंदाजी मेश्राम
मुख्य संपादक
“भंडारा दस्तक न्यूज”
मो. 9890760124
ईमेल आयडी bhandaradastak@gmail.com






