मालिकाना हक, पानी, कचरा–नाली जैसी पुरानी समस्याओं के स्थायी समाधान का भरोसा
अनमोल मेश्राम * भंडारा दस्तक न्यूज
भंडारा. नगर परिषद प्रभाग क्रमांक 4 से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार जैकी रावलानी इस चुनाव में स्पष्ट विकास दृष्टि और ठोस कार्ययोजना के साथ उतर चुके है.
प्रभाग में वर्षों से चली आ रही बुनियादी समस्याओं ने नागरिकों का जीवन प्रभावित किया है, जिसे लेकर रावलानी ने विस्तृत समाधान प्रस्तुत किया है.
मालिकाना हक और सरकारी पट्टों की जटिल समस्या
प्रभाग में बड़ी संख्या में घरों के मालिकाना हक नहीं होने और सरकारी पट्टे न मिलने की समस्या गंभीर रूप से बनी हुई है.
जैकी रावलानी ने कहा आज भी हजारों नागरिक सरकारी जमीन पर बिना मालिकाना अधिकार के रह रहे है. इसी कारण उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना, रमाबाई आवास योजना जैसे अनेक सरकारी लाभों से वंचित रहना पड़ता है.
पानी, कचरा और नालियों की बिगड़ती स्थिति
प्रभाग के कई मोहल्लों में नियमित और पर्याप्त पेयजल आपूर्ति नहीं होती, कचरा, नालियां और जलजमाव नागरिकों के लिए बड़ी समस्या बने हुए है. नालियों की सफाई व उचित जल निकासी के अभाव में मानसून के दौरान स्थिति अत्यंत गंभीर हो जाती है.
जैकी रावलानी का समाधान आधारित विकास प्लान
रावलानी ने प्रभाग के लिए एक स्पष्ट, व्यावहारिक और भविष्य उन्मुख विकास योजना प्रस्तुत की है, जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव शामिल है.
क्लिनिक
नगर परिषद के माध्यम से प्रभाग में मोहल्ला क्लिनिक स्थापित करने की योजना है, जिससे नागरिकों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं अपने घर के पास उपलब्ध होंगी.
डिजिटल आंगनवाड़ी
प्रभाग में डिजिटल आंगनवाड़ी शुरू करने का प्रस्ताव रखा गया है, जिससे बच्चों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा, पौष्टिक आहार, आधुनिक शिक्षण संसाधन उपलब्ध हो सकेंगे. रावलानी का वादा समस्याओं का त्वरित और स्थायी समाधान.
जैकी रावलानी ने आश्वासन दिया कि वे प्रभाग की सभी बुनियादी समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और स्थायी समाधान सुनिश्चित करेंगे और प्रभाग को विकसित, सुरक्षित और सुविधाओं से सुसज्जित क्षेत्र बनाने के लिए कार्य करेंगे.
अनमोल गोविंदाजी मेश्राम
मुख्य संपादक
“भंडारा दस्तक न्यूज”
मो. 9890760124
ईमेल आयडी bhandaradastak@gmail.com






