प्रभाग की हर समस्या सुनी जाएगी, समाधान ही हमारी प्राथमिकता
अनमोल मेश्राम * भंडारा दस्तक न्यूज
भंडारा. नगर परिषद प्रभाग क्रमांक 4 में चुनावी सरगर्मी बढ़ी है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार गुट) के अधिकृत उम्मीदवार असलम करीम खान लगातार नागरिकों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुन रहे है. जनसंपर्क अभियान के दौरान असलम खान ने स्पष्ट आश्वासन दिया कि प्रभाग की प्रत्येक समस्या को गंभीरता से सुना जाएगा और उसके समाधान के लिए तात्कालिक एवं प्रभावी कार्यवाही की जाएगी.
नागरिकों से संवाद के दौरान असलम खान ने कहा प्रभाग में समस्या अनेक है, लेकिन किसी भी समस्या को अनदेखा नहीं किया जाएगा.
नागरिकों द्वारा बताई गई हर परेशानी मेरे कार्यसूची में सर्वोच्च स्थान पर होगी. उसके समाधान के लिए मैं पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ काम करूंगा. उन्होंने यह भी कहा कि वर्षों से प्रभाग में बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी हुई है.
पानी की अनियमित आपूर्ति, कचरा और नालियों से जुड़ी दिक्कतें, सड़क व बिजली व्यवस्था की कमियां, नागरिक शिकायतों का समय पर निवारण न होना इन सभी मुद्दों पर वे व्यवस्थित सुधार और स्थायी समाधान लाने के लिए प्रतिबद्ध है.
असलम खान ने भरोसा व्यक्त किया कि यदि नागरिकों का समर्थन मिला, तो वे प्रभाग में बुनियादी सुविधाओं का उन्नयन, नागरिक शिकायतों के लिए शीघ्र प्रतिसाद प्रणाली, स्वच्छता और जलनिकासी सुधार, स्थानीय स्तर पर छोटे–बड़े विकास कार्य, इन सभी पहलुओं पर प्राथमिकता से काम करेंगे. जनसंपर्क के दौरान नागरिकों ने उनकी सरलता, स्पष्ट बातचीत और समस्या-समाधान वाली दृष्टि की सराहना करते हुए सकारात्मक प्रतिसाद दिया. असलम खान के मैदान में उतरने से प्रभाग 4 में चुनावी मुकाबला और रोचक बन गया है.
अनमोल गोविंदाजी मेश्राम
मुख्य संपादक
“भंडारा दस्तक न्यूज”
मो. 9890760124
ईमेल आयडी bhandaradastak@gmail.com






