महिलाओं के समर्थन से बढ़ी चुनावी सरगर्मी
अनमोल मेश्राम * भंडारा दस्तक न्यूज
भंडारा. नगर परिषद चुनाव के चलते प्रभाग क्रमांक 4 में चुनावी माहौल तेज होता दिखाई दे रहा है. राकां (शरदचंद्र पवार) पक्ष की उम्मीदवार नीलिमा आनंद रामटेके ने महिला मतदाताओं के बीच व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाते हुए महिलाओं को एकजुट होने का आवाहन किया.
स्थानीय सभाओं और घर-घर संपर्क के दौरान नीलिमा रामटेके ने महिलाओं की समस्याओं, उनकी भूमिका और राजनीतिक सहभागिता पर जोर देते हुए कहा मेरी प्रिय बहनों अब समय आ गया है कि हम एक-दूसरे का साथ दें और अपने संघर्ष को सफल बनाएं. यह लड़ाई केवल मेरी नहीं, बल्कि समस्त नारी शक्ति की है. इस बार महिलाओं ने ठान लिया है अबकी बार नारी शक्ति.
उन्होंने कहा कि वर्षों से महिलाओं के सामने अनेक चुनौतियां मौजूद है. सुरक्षित वातावरण, रोजगार के अवसर, स्वास्थ्य सुविधाएं और बुनियादी आवश्यकताओं से जुड़ी समस्याएं. यदि महिला संगठित होकर मतदान करें, तो शहर और प्रभाग की दिशा बदल सकती है.
रामटेके ने यह भी आश्वासन दिया कि वे चुने जाने पर प्रभाग में महिला सुरक्षा, स्वच्छता, पानी की समस्या, और स्थानीय सुविधाओं में सुधार को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगी. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस बार महिलाओं का मजबूत समर्थन परिवर्तन की नई शुरुआत करेगा.
प्रभाग के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं ने भी नीलिमा रामटेके के विचारों और कार्य योजनाओं का समर्थन व्यक्त किया, जिससे चुनावी सरगर्मी और तेज हो गई है.
अनमोल गोविंदाजी मेश्राम
मुख्य संपादक
“भंडारा दस्तक न्यूज”
मो. 9890760124
ईमेल आयडी bhandaradastak@gmail.com






