डॉ. अश्विनी भोंडेकर को मिला जबरदस्त जनसमर्थन
अनमोल मेश्राम * भंडारा दस्तक न्यूज
भंडारा. रविवार का दिन भंडारा शहर के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ. शिवसेना की नगराध्यक्ष पद की उम्मीदवार डॉ. अश्विनी नरेंद्र भोंडेकर और पार्टी के 34 नगरसेवक उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित भव्य रोड शो ने पूरे शहर में उत्साह और जोश का वातावरण बना दिया.
बॉलीवुड सितारों की झलक के लिए उमड़ी भीड़
रोड शो का सबसे बड़ा आकर्षण थे बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा, अभिनेत्री जरीन खान और अभिनेता तुषार कपूर. इन सितारों को एक नजर देखने के लिए शहर की सड़कें लोगों से खचाखच भर गई.
सरकारी आईटीआई से हुई दमदार शुरुआत
भव्य रोड शो की शुरुआत सरकारी आईटीआई, भंडारा से हुई और यह शहर के प्रमुख मार्गों से आगे बढ़ता गया.
हर स्थान पर नागरिकों ने फूल बरसाकर जोरदार स्वागत किया. कई जगह महिलाओं ने आरती उतारकर उम्मीदवारों का अभिनंदन किया.
भंडारा को पीछे धकेलने की कोशिशें नाकाम होंगी- विधायक नरेंद्र भोंडेकर
मुख्य चौक पर आयोजित सभाओं में विधायक नरेंद्र भोंडेकर ने कहा कि कुछ ताकतें भंडारा में फूट डालने और प्रगति में बाधा पैदा करने की कोशिश कर रही है, लेकिन जनता की एकजुटता के सामने कोई भी शक्ति भंडारा को आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती.
2029 तक विकसित भंडारा का संकल्प- डॉ. अश्विनी भोंडेकर
रोड शो के दौरान डॉ. अश्विनी भोंडेकर ने अपने विजन डॉक्यूमेंट के मुख्य बिंदुओं को जनता के सामने रखा. उन्होंने कहा 2029 तक भंडारा महाराष्ट्र के विकसित शहरों में शामिल होगा. हम भंडारा की पहचान दूसरी बारामती के रूप में स्थापित करेंगे.
उन्होंने आगे कहा कि शहर विकास के मुख्य एजेंडा होंगे सभी प्रभागों का समान विकास, पर्यटन को बढ़ावा, शैक्षणिक सुविधाओं का विस्तार, महिलाओं की सुरक्षा.
सेलेब्रिटी कलाकारों ने बढ़ाया जोश
गोविंदा, जरीन खान और तुषार कपूर ने मंच से अपने लोकप्रिय डायलॉग बोलकर जनसमूह में जोश भर दिया. कलाकारों ने विधायक भोंडेकर की विकास सोच की सराहना करते हुए वैनगंगा जल पर्यटन प्रकल्प का विशेष उल्लेख किया.
उन्होंने कहा कि वैनगंगा नदी भंडारा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. पर्यटन प्रकल्प पूरा होने पर देश-विदेश से हजारों पर्यटक यहां आएंगे, रोजगार बढ़ेगा और शहर की आर्थिक गति तेज होगी.
शिवसेना का शक्ति प्रदर्शन, जनता का जोशीला प्रतिसाद
रोड शो में शिवसेना के सभी पदाधिकारी, 34 नगरसेवक उम्मीदवार और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए. रास्ते भर नागरिकों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया, जिससे शहर में उत्सव जैसा माहौल बन गया.
अनमोल गोविंदाजी मेश्राम
मुख्य संपादक
“भंडारा दस्तक न्यूज”
मो. 9890760124
ईमेल आयडी bhandaradastak@gmail.com






