अनमोल मेश्राम * भंडारा दस्तक न्यूज
भंडारा. भारतीय जनता पार्टी के प्रभाग क्रमांक 6 के नगरसेवक पद के अधिकृत उम्मीदवार नितीन गायधने आगामी नगर परिषद चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में सक्रिय जनसंपर्क चला रहे है.
प्रभाग के विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर नागरिकों से संवाद साधते हुए नितीन गायधने ने अपने प्रचार को तेज गति दी है.
जनसंपर्क के दौरान नितीन गायधने ने कहा प्रभाग 6 के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बुनियादी कार्य, स्वच्छता व्यवस्था, सड़क मरम्मत, पानी की आपूर्ति और स्थानीय समस्याओं का समाधान यही मेरी प्राथमिकता होगी.
नागरिकों से उनके प्रचार को उत्साहपूर्ण समर्थन मिल रहा है, जिससे आगामी चुनाव में उनकी उम्मीदवारी के और अधिक मजबूत होने के संकेत मिल रहे है.
अनमोल गोविंदाजी मेश्राम
मुख्य संपादक
“भंडारा दस्तक न्यूज”
मो. 9890760124
ईमेल आयडी bhandaradastak@gmail.com






