अनमोल मेश्राम * भंडारा दस्तक न्यूज
भंडारा. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) के प्रभाग क्रमांक 10 के अधिकृत उम्मीदवार शमशेर खान आगामी नगर परिषद चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रभाग में सक्रिय और प्रभावी जनसंपर्क अभियान चला रहे है. क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में नागरिकों से संवाद साधते हुए शमशेर खान ने अपने प्रचार को मजबूत गति दी है.
जनसंपर्क के दौरान शमशेर खान ने कहा प्रभाग क्रमांक 10 में अधूरे विकास कार्यों को पूरा करना, स्वच्छता व्यवस्था, पानी की आपूर्ति और सड़कों की मरम्मत जैसी बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता दूंगा. नागरिकों की हर समस्या मेरी जिम्मेदारी होगी.
स्थानीय नागरिकों से उन्हें उत्साहपूर्ण समर्थन मिल रहा है, जिससे प्रभाग में उनकी उमेदवारी और अधिक मजबूत होती दिखाई दे रही है.
अनमोल गोविंदाजी मेश्राम
मुख्य संपादक
“भंडारा दस्तक न्यूज”
मो. 9890760124
ईमेल आयडी bhandaradastak@gmail.com






