अनमोल मेश्राम * भंडारा दस्तक न्यूज
भंडारा. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार गुट) के प्रभाग क्रमांक 1 के अधिकृत उम्मीदवार दिलीप देशमुख आगामी नगर परिषद चुनाव के लिए सक्रिय रूप से जनसंपर्क कर रहे है.
क्षेत्र में घर-घर जाकर वे नागरिकों से संवाद साध रहे होकर उनके प्रचार को प्रभाग के मतदाताओं का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है.
दिलीप देशमुख ने बताया कि प्रभाग 1 में बुनियादी सुविधाओं का विकास, सड़क–नाली की मरम्मत, पानी की सप्लाई में सुधार और नागरिकों की दैनिक समस्याओं का समाधान यही मेरी पहली प्राथमिकता होगी.
स्थानीय नागरिकों ने भी देशमुख के प्रचार अभियान में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और समर्थन व्यक्त किया है. नागरिकों के बढते प्रतिसाद से प्रभाग 1 में उनकी उमेदवारी मजबूत होने का दिखाई दे रहा है.
अनमोल गोविंदाजी मेश्राम
मुख्य संपादक
“भंडारा दस्तक न्यूज”
मो. 9890760124
ईमेल आयडी bhandaradastak@gmail.com






