नागरिकों में बढ़ रहा है माधुरी चौधरी पर विश्वास
अनमोल मेश्राम * भंडारा दस्तक न्यूज
भंडारा. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार गुट) की नगराध्यक्ष पद की उम्मीदवार माधुरी मधुकर चौधरी के जनसंपर्क अभियान को शहरवासियों का उत्साहपूर्ण और बड़े प्रमाण पर समर्थन मिल रहा है.
शहर के विविध प्रभागों में किए गए दौरे के दौरान नागरिकों ने उनका हार्दिक स्वागत करते हुए उन पर विश्वास व्यक्त किया.
जनसंपर्क के दौरान बातचीत में माधुरी चौधरी ने कहा भंडारा शहर की प्रलंबित समस्याओं का समाधान करना और नागरिकों की परेशानियों को पहली प्राथमिकता देना ही मेरा मुख्य उद्देश्य है.
चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है वैसा वैसा जनसमर्थन देखकर शहर में ऐसा माहौल तैयार हुआ है कि इस चुनाव में माधुरी मधुकर चौधरी की उमेदवारी और मजबूत होते हुए दिखाई दे रही है.
अनमोल गोविंदाजी मेश्राम
मुख्य संपादक
“भंडारा दस्तक न्यूज”
मो. 9890760124
ईमेल आयडी bhandaradastak@gmail.com






