हम काम करते आए है, आगे भी करते रहेंगे- नीलिमा रामटेके
29 नवंबर को प्रभाग 4-A में भव्य रैली का आयोजन
अनमोल मेश्राम * भंडारा दस्तक न्यूज
भंडारा. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार गुट) की प्रभाग 4 अ से नगरसेवक पद की अधिकृत उम्मीदवार नीलिमा आनंद रामटेके की उम्मीदवारी घोषित होते ही अन्य दलों में हलचल मच गई है.
उनके लगातार सामाजिक कार्य और बढ़ते जनाधार को देखते हुए विरोधियों की चिंता बढ़ने की चर्चा शहरभर में है.
शनिवार 29 नवंबर को प्रभाग 4 अ में निलीमा रामटेके के नेतृत्व में भव्य रैली का आयोजन किया गया. इस रैली में नागरिकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर उत्साहपूर्ण प्रतिसाद दिया.
रैली को संबोधित करते हुए नीलिमा रामटेके ने कहा मैं अब तक जनता के लिए काम करती आई हूं और आगे भी पूरी तत्परता से काम करती रहूंगी. प्रभाग की हर समस्या का समाधान करना ही मेरा संकल्प है.
नागरिकों के बढ़ते समर्थन के चलते प्रभाग 4 अ में चुनावी मुकाबला और अधिक रोचक तथा रोमांचक होने की संभावना व्यक्त की जा रही है.
अनमोल गोविंदाजी मेश्राम
मुख्य संपादक
“भंडारा दस्तक न्यूज”
मो. 9890760124
ईमेल आयडी bhandaradastak@gmail.com






