सड़क, पानी, आवास समस्याओं पर फोकस
अनमोल मेश्राम * भंडारा दस्तक न्यूज
भंडारा. नगर परिषद चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे है, राकांपा (अजित पवार गुट) की नगराध्यक्ष पद की उम्मीदवार सुषमा सुनील साखरकर ने अपने प्रचार अभियान को और तेज कर दिया है.
उन्होंने प्रभाग 6, 13 और प्रभाग 14 में व्यापक जनसंपर्क करते हुए नागरिकों से सीधे संवाद साधा. रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और युवा उपस्थित थे.
सुषमा साखरकर ने शहर के समाज भवनों और प्रार्थना स्थलों में जाकर नागरिकों की समस्याएं सुनीं तथा विकास के लिए उन्हें एक अवसर देने की अपील की.
उन्होंने कहा कि शहर का हर व्यक्ति समान सुविधाओं का हकदार है और मेरी प्राथमिकता भंडारा का सर्वांगीण विकास रहेगी.
प्रचार दौरे में पूर्व नगरसेवक एवं उनके पति सुनील साखरकर, राजू पटेल, धनंजय दलाल, नाना पंचबुद्धे, हेमंत महाकालकर, लक्ष्मीकांत गभने, अमोल ठाकरे सहित कई पदाधिकारी साथ रहे. नागरिकों ने उनका जगह–जगह स्वागत किया, वहीं महिलाओं और बुजुर्गों ने उन्हें आशीर्वाद दिया.
साखरकर ने कहा कि भंडारा शहर लंबे समय से खस्ताहाल सड़कों, पेयजल संकट और घरकुल योजनाओं के अधूरे कार्यों जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है.
उन्होंने आश्वासन दिया कि नगर परिषद का नेतृत्व मिलने पर वे इन मुद्दों का प्राथमिकता से समाधान कर पारदर्शी व जवाबदेह प्रशासन स्थापित करेंगी.
उन्होंने यह भी बताया कि युवाओं के लिए रोजगार व मार्गदर्शन की पहल, और महिलाओं के लिए सुरक्षा व स्वावलंबन की दिशा में विशेष योजनाएं लागू की जाएगी.
उनके जनसंपर्क अभियान को शहर के विभिन्न वर्गों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है, जिससे उनके प्रचार को नई गति प्राप्त हुई है.
अनमोल गोविंदाजी मेश्राम
मुख्य संपादक
“भंडारा दस्तक न्यूज”
मो. 9890760124
ईमेल आयडी bhandaradastak@gmail.com






