भंडारा की प्रगति ही मेरा संकल्प, वर्षों से राजनीति और समाज कार्य में सक्रिय- जयश्री बोरकर
अनमोल मेश्राम * भंडारा दस्तक न्यूज
भंडारा. नगर परिषद चुनाव की सरगर्मी बढ़ते माहौल में, राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की नगराध्यक्ष पद की उम्मीदवार जयश्री रविंद्र बोरकर ने भंडारा शहर के लिए अपना ‘विकास का वचननामा’जारी किया.
लंबे समय से राजनीति और समाजसेवा में सक्रिय जयश्री बोरकर ने कहा कि भंडारा शहर की समस्याओं और नागरिकों की अपेक्षाओं की उन्हें पूरी जानकारी है, क्योंकि वे लंबे समय से जनसंपर्क, सामाजिक आंदोलनों और नगरसेविका के रूप में कार्य करती आ रही है.
जयश्री बोरकर ने अपने वचननामे में कहा, मैं कई वर्षों से राजनीति और समाजकार्य में सक्रिय हूं. नगरसेविका तथा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और संगठनों में पदाधिकारी के रूप में कार्य करते हुए मुझे भंडारा शहर की प्रत्येक समस्या और प्रत्येक नागरिक के सुख–दुख की गहन समझ बनी है. शहर के विकास के हर सवाल पर मैं हमेशा दृढ़ता के साथ खड़ी रही हूं, और आप सभी इसके साक्षी है.
उन्होंने आगे कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं बल्कि भंडारा को एक सुव्यवस्थित, स्वच्छ, सुरक्षित और विकासशील शहर बनाना है.
वचननामे में उन्होंने नागरिक सुविधाओं के उन्नयन, महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण, आधारभूत संरचना का विकास, पानी की आपूर्ति और स्वच्छता व्यवस्था जैसे अनेक मुद्दों पर ठोस योजनाएं प्रस्तुत की है.
जयश्री बोरकर ने कहा, भंडारा शहर की प्रगति ही मेरे ‘वचननामा’का केंद्रबिंदु है. नागरिकों की समस्याएं मेरी अपनी समस्याएं है. शहर के सर्वांगीण विकास के लिए मैं आने वाले समय में और भी मजबूती से काम करेंगे.
नागरिकों और समर्थकों में उनके वचननामे को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दिखाई दे रही है. मतदाता इस अनुभवी, संवेदनशील और विकासाभिमुख नेतृत्व से शहर के समग्र विकास की उम्मीद लगा रहे है.
अनमोल गोविंदाजी मेश्राम
मुख्य संपादक
“भंडारा दस्तक न्यूज”
मो. 9890760124
ईमेल आयडी bhandaradastak@gmail.com






