उच्चशिक्षित, अनुभवी और समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध नेतृत्व के रूप में उभरती छवि
अनमोल मेश्राम * भंडारा दस्तक न्यूज
भंडारा. नगर परिषद चुनाव 2025 के माहौल में भारतीय जनता पार्टी की नगराध्यक्ष पद की उम्मीदवार मधुरा मिलिंद मदनकर शहर में चर्चा का प्रमुख विषय बनी हुई है.
बीएससी और एमए तक की उच्च शिक्षा प्राप्त मधुरा मदनकर को नागरिक एक शिक्षित, व्यवहारकुशल और आधुनिक तकनीक की समझ रखने वाले नेतृत्व के रूप में देख रहे है.
नगर परिषद में 10 वर्षों से अधिक अवधि तक नगरसेविका के रूप में अनुभव उन्हें सबसे बड़ी ताकत देता है. शहर की समस्याओं, नागरिकों की जरूरतों और विकास कार्यों में आने वाली बाधाओं की गहरी समझ उन्हें प्रत्यक्ष कार्यानुभव से प्राप्त हुई है.
इसलिए नागरिकों का मानना है कि नगराध्यक्ष पद के लिए अनुभवी और सक्षम नेतृत्व आवश्यक है, और मधुरा मदनकर इस मापदंड पर पूरी तरह खरी उतरती है.
मधुरा मदनकर ने कहा, शहर की हर समस्या से मैं भली-भांति परिचित हूं वर्षों तक नगरसेविका के रूप में काम करते हुए मैंने कभी भी किसी समस्या को छोटा नहीं समझा.
पानी की समस्या, सड़कें, स्वच्छता, बिजली व्यवस्था, ड्रेनेज—इन सभी मुद्दों से नागरिकों को प्राथमिकता के आधार पर राहत दिलाना मेरा निरंतर प्रयास रहा है.
उन्होंने आगे कहा, मेरा संकल्प स्पष्ट है भंडारा शहर को पूरी तरह कचरा-मुक्त, स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाना, कचरा प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का उपयोग, उन्नत स्वच्छता व्यवस्था, मजबूत सड़कें और नागरिकों के लिए सुरक्षित व वातावरण यह मेरी प्राथमिकताएं रहेंगी.
नागरिकों का मानना है कि मधुरा मदनकर की शैक्षिक पृष्ठभूमि, लंबा अनुभव और पारदर्शी कार्यप्रणाली शहर के समग्र विकास के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हो सकती है. कार्यकर्ताओं में भी उनकी उम्मीदवारी को लेकर उत्साह स्पष्ट दिखाई दे रहा है.
प्रभाग के महिला, युवा और वरिष्ठ नागरिक उन्हें उत्साहपूर्वक समर्थन दे रहे है, जिसके चलते उनके प्रचार अभियान ने गति पकड़ ली है.
मधुरा मदनकर का दावा है कि मतदाताओं का विश्वास और अपने अनुभव के बल पर वे भंडारा शहर में सकारात्मक परिवर्तन अवश्य लाएंगी.
अनमोल गोविंदाजी मेश्राम
मुख्य संपादक
“भंडारा दस्तक न्यूज”
मो. 9890760124
ईमेल आयडी bhandaradastak@gmail.com






