अनमोल मेश्राम * भंडारा दस्तक न्यूज
भंडारा. नगर परिषद चुनाव के माहौल में प्रभाग क्रमांक 4 अ से चुनाव मैदान में उतरी उच्चशिक्षित उम्मीदवार निलीमा आनंद रामटेके की चर्चा पूरे भंडारा शहर में तेजी पकड़ रही है.
बीएससी (कंप्यूटर) शिक्षित यह प्रतिभावान युवती नागरिकों के बीच एक सक्षम, तकनीक-समझदार और स्वच्छ नेतृत्व के रूप में देखी जा रही है. नागरिकों का मानना है कि नगर परिषद को अब ऐसे उच्चशिक्षित और सक्षम उम्मीदवारों की आवश्यकता है.
प्रभाग 4 अ की निवासी निलीमा रामटेके न केवल बीएससी कंप्यूटर शिक्षित है, बल्कि राजनीतिक विश्लेषण और शासकीय व्यवस्था में विकास संबंधी प्रक्रियाओं का भी उत्तम अनुभव रखती है.
निलीमा रामटेके ने कहा, आज का युवा तकनीक और डिजिटल व्यवस्था में सबसे आगे है. यदि वास्तव में विकास करना है तो युवाओं को नकारात्मक प्रवृत्तियों से दूर रखते हुए ईमानदार कार्यपद्धति अपनाना अत्यंत आवश्यक है.
भ्रष्टाचार क्या होता है, यह हमारी पीढ़ी जानती ही नहीं. शिक्षित नागरिकों ने ही मुझे आगे किया है ताकि मेरा शिक्षण प्रभाग और शहर के विकास में उपयोगी साबित हो सके.
उन्होंने आगे कहा, सुसज्जित पक्के रास्ते, आधुनिक तकनीक का उपयोग और नई पद्धतियों के माध्यम से प्रभाग में कुछ अलग और प्रगतिशील काम करना मेरा ध्येय है.
यहा के शिक्षित युवाओं और नागरिकों से मुझे मिल रहा प्रचंड समर्थन मेरी सबसे बड़ी ताकत है. मुझे विश्वास है कि इस अवसर को मैं अवश्य सफल बनाकर दिखाऊंगी.
अनमोल गोविंदाजी मेश्राम
मुख्य संपादक
“भंडारा दस्तक न्यूज”
मो. 9890760124
ईमेल आयडी bhandaradastak@gmail.com






