अनमोल मेश्राम * भंडारा दस्तक न्यूज
भंडारा. नगर परिषद चुनाव 2025 के संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी के प्रभाग क्र. 10 के अधिकृत उम्मीदवार राजकुमार सत्यनारायण व्यास के जनसंपर्क अभियान को नागरिकों का उत्साहपूर्ण और सकारात्मक प्रतिसाद मिल रहा है.
प्रभाग के विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर नागरिकों से संवाद करते हुए व्यास ने अपने विकासाभिमुख कार्यों की जानकारी दी.
अपने जनसंवाद में व्यास ने कहा, प्रभाग का विकास ही मेरा एकमात्र ध्येय है. मैंने अपने प्रभाग में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य किए है.
इन्हीं कार्यों के आधार पर नागरिकों ने मुझे तीन बार नगरसेवक के रूप में चुना. लोगों का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है.
व्यास के जनसंपर्क दौरे में नागरिकों ने उन्हें भरपूर समर्थन दिया और आगामी समय में प्रभाग के विकास के और भी तेजी से आगे बढ़ने की उम्मीद जताई.
अनमोल गोविंदाजी मेश्राम
मुख्य संपादक
“भंडारा दस्तक न्यूज”
मो. 9890760124
ईमेल आयडी bhandaradastak@gmail.com






