अनमोल मेश्राम * भंडारा दस्तक न्यूज
भंडारा. नगर परिषद चुनाव 2025 में राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरदचंद्र पवार) पार्टी की नगराध्यक्ष पद की उम्मीदवार माधुरी मधुकर चौधरी के जनसंपर्क अभियान को शहरवासियों का उत्स्फूर्त और सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है.
प्रभागवार दौरे के दौरान वे घर-घर जाकर नागरिकों से सीधे संवाद कर रही है और स्थानीय समस्याओं, अपेक्षाओं तथा विकास की जरूरतों को समझ रही है.
जन दौरे के दौरान नागरिकों ने पेयजल, सड़क, स्वच्छता व्यवस्था, यातायात, महिला सुरक्षा और युवाओं के लिए रोजगार जैसी सुविधाओं में सुधार की मांग की. चौधरी ने प्रत्येक जगह नागरिकों की समस्याएं सुनकर उन्हें शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया.
चौधरी ने कहा, शहर का सर्वांगीण विकास मेरा प्रमुख ध्येय है. नागरिकों का दिखाया गया विश्वास और उत्साहवर्धक समर्थन मेरे लिए प्रेरणादायक है. भंडारा शहर को आधुनिक सुविधाओं, सुव्यवस्थित योजना और सुरक्षित वातावरण प्रदान करना मेरी प्राथमिकता होगी.
नागरिकों का कहना है कि माधुरी चौधरी का शांत, संयमी, मिलनसार और विकास-उन्मुख स्वभाव उन्हें इस चुनाव में अधिक सक्षम और भरोसेमंद विकल्प बनाता है.
महिलाएं उनके सीधे संवाद और युवाओं के लिए प्रस्तुत योजनाओं से प्रभावित है, वहीं उनके तल्लख संपर्क और सक्रियता के कारण उन्हें व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है.
जैसे-जैसे चुनावी माहौल गर्म होता जा रहा है, प्रभागों में उत्साह बढ़ रहा है और माधुरी चौधरी की उम्मीदवारी को लेकर शहर में सकारात्मक चर्चा तेज हो रही है.
अनमोल गोविंदाजी मेश्राम
मुख्य संपादक
“भंडारा दस्तक न्यूज”
मो. 9890760124
ईमेल आयडी bhandaradastak@gmail.com






