प्रभाग को नंबर-1 बनाने का संकल्प- जैकी भावनदास रावलानी
मतदाताओं को दिया आश्वासन
अनमोल मेश्राम * भंडारा दस्तक न्यूज
भंडारा. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रभाग क्र. 4 ब के अधिकृत उम्मीदवार जैकी भावनदास रावलानी ने अपने जन दौरे के दौरान प्रभाग की दयनीय स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की.
उन्होंने बताया कि पूरे शहर के अन्य प्रभागों की तुलना में प्रभाग 4 ब में अधिक समस्याएं है और यह क्षेत्र विकास से वंचित रहा है.
रावलानी ने कहा कि प्रभाग में पेयजल, सड़कें और अन्य बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी है, जिसके कारण नागरिकों को रोजमर्रा की कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.
उन्होंने मतदाताओं को आश्वासन देते हुए कहा, मैं, जैकी रावलानी, वचन देता हूं कि प्रभाग क्र. 4 ब को शहर के अन्य प्रभागों से आगे ले जाकर नंबर-1 बनाऊंगा और हर सुविधा पूर्ण रूप से उपलब्ध कराऊंगा.
अनमोल गोविंदाजी मेश्राम
मुख्य संपादक
“भंडारा दस्तक न्यूज”
मो. 9890760124
ईमेल आयडी bhandaradastak@gmail.com






