अनमोल मेश्राम * भंडारा दस्तक न्यूज
भंडारा. नगर परिषद चुनाव 2025 अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है. इसी क्रम में शिवसेना (शिंदे गुट) की नगराध्यक्ष पद की उम्मीदवार डॉ. अश्विनी नरेंद्र भोंडेकर ने शुक्रवार, 28 नवंबर 2025 को प्रभाग क्रमांक 17, 16, 15, 05, 04 और 03 में व्यापक जन दौरा किया और नागरिकों से सीधा संवाद किया. इस दौरान शिवसेना के पदाधिकारी एवं नगरसेवक पद के उम्मीदवार भी बड़ी संख्या में मौजूद थे.
दौरे के दौरान प्रत्येक प्रभाग में नागरिकों ने उनका उत्साहपूर्ण स्वागत किया. सभाओं को संबोधित करते हुए डॉ. भोंडेकर ने कहा कि खाम तालाब परिसर में बन रही 51 फीट ऊंची प्रभु श्रीराम की प्रतिमा, सागर तालाब विकास, छत्रपति संभाजी महाराज बालोद्यान, भंडारा चौपाटी सहित अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं के कारण शहर का स्वरूप आने वाले दिनों में पूरी तरह बदल जाएगा.
नागरिकों ने इस अवसर पर पानी की आपूर्ति, सड़कें, ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइट, स्वच्छता व्यवस्था और ट्रैफिक जाम जैसी प्रमुख समस्याओं को उनके समक्ष रखा.
सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनने के बाद डॉ. भोंडेकर ने भरोसा दिलाया कि हर समस्या के समाधान के लिए सुनियोजित कार्यक्रम बनाकर उसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा. उन्होंने कहा, शहर का विकास केवल चुनावी मुद्दा नहीं, बल्कि नागरिकों का अधिकार और हमारी जिम्मेदारी है.
विकसित और आधुनिक भंडारा निर्माण के उद्देश्य से डॉ. भोंडेकर द्वारा तैयार किया गया 26 पन्नों का ‘विज़न डॉक्यूमेंट’इन दिनों शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है.
इसमें वर्तमान विकास कार्य, प्रस्तावित परियोजनाएं और शहर के दीर्घकालीन विकास का खाका विस्तार से शामिल किया गया है.
बुनियादी सुविधाओं का विस्तार, पेयजल की स्थायी व्यवस्था, स्मार्ट सिटी समाधान, महिला सुरक्षा, युवाओं के लिए रोजगार अवसर, पर्यटन विकास, बाजार प्रबंधन, यातायात अनुशासन, आधुनिक स्वच्छता व्यवस्था, नागरिकों ने इस विजन डॉक्यूमेंट का स्वागत करते हुए कहा कि इससे भंडारा वास्तव में आधुनिक, आकर्षक और रोजगार वृद्धि वाला शहर बनेगा.
शहर का वास्तविक कायापालट करेंगे– डॉ. भोंडेकर
अपने संवाद के अंतिम चरण में डॉ. अश्विनी भोंडेकर ने कहा कि नगर परिषद में शिवसेना की सत्ता आने पर भंडारा का वास्तविक कायापालट किया जाएगा.
उन्होंने बताया कि विकास के लिए आवश्यक निधि, सही नियोजन, तेज़ कार्यान्वयन और जिम्मेदार नेतृत्व इन चार सिद्धांतों का कड़ाई से पालन किया जाएगा.
डॉ. भोंडेकर ने विश्वास व्यक्त किया कि भंडारा शहर को नया, आधुनिक और आकर्षक रूप देने के लिए सक्षम और पारदर्शी प्रशासन की आवश्यकता है, और शिवसेना यह दायित्व पूरी ईमानदारी के साथ निभाएगी.
अनमोल गोविंदाजी मेश्राम
मुख्य संपादक
“भंडारा दस्तक न्यूज”
मो. 9890760124
ईमेल आयडी bhandaradastak@gmail.com






